2018 का सबसे तगड़ा कमबैक, 12 साल बाद 2 सुपरस्टार की पहली झलक
Recommended Video

2018 में कई सुपरस्टार कमबैक की तैयारी में है। इस फेहरिस्त में अब एक और सुपरहिट जोड़ी का नाम जुड़ गया है। 12 साल बाद यह जोड़ी आपके दिलों में दस्तक देने आ रही है।

हम बात कर रहे हैं मोना सिंह और अपूर्व अग्निहोत्री की। जस्सी जैसी कोई नहीं शो के ये दो स्टार 12 साल बाद एक साथ दिखाई देंगे। दोनों एकता कपूर की वेबसीरीज कहने को हमसफर हैं के पहले एपिसोड में दिखाई देंगे।
इस सीरीज से मोना वेब में अपना डेब्यू कर रही हैं। शो में अपूर्व का गेस्ट अपीयरेंस होगा। वहीं लीड रोल में इस सीरियल में मोना के साथ रॉनित रॉय दिखाई देंगे।
जस्सी जैसी कोई नहीं है के बाद मोना और अर्पूव कभी साथ नहीं दिखाई दिए। यह पहला मौका है जब यह दोनों एक साथ होंगे। ALT Balaji ऐप पर ऑनलाइन 16 मार्च से देखा जा सकता है।
बहरहाल,यहां देखिए 2018 में धमाका करने आ रही हैं ये टॅाप 7 वेबसीरीज..


Click it and Unblock the Notifications

