कौन बनेगा करोड़पति की दूसरी करोड़पति मोहिता शर्मा, आपको पता है 7 करोड़ के सवाल का जवाब?
कौन बनेगा करोड़पति के 12वें सीज़न की दूसरी करोड़पति बन चुकी हैं IPS ऑफिसर मोहिता शर्मा। अमिताभ बच्चन ने मोहिता से 7 करोड़ का सवाल पूछ लिया है और इस सवाल को सुनकर किसी के भी पसीने छूट जाएंगे। सवाल पढ़कर आप भी सोचेंगे कि इसका जवाब आपको मालूम है या नहीं।
मोहिता से पूछा गया 7 करोड़ का सवाल है - 1817 में लॉन्च किए गए, मुंबई के वाडिया ग्रुप द्वारा बनाए गए जहाज़ में इनमें से कौन सा ब्रिटिश वॉरफेयर का जहाज़ अभी भी तैरता है?

इस सवाल के ऑप्शन्स हैं -
- HMS मिंडन
- HMS कॉर्नवेल
- HMS ट्रिंकोमाली
- HMS मियानी
सही जवाब है HMS ट्रिंकोमाली। लेकिन ये कठिन प्रश्न IPS ऑफिसर मोहिता शर्मा को भी नहीं आता था। और इसलिए उन्होंने इस सवाल के साथ रिस्क नहीं लिया और 1 करोड़ की राशि जीतकर खेल छोड़ दिया।
हालांकि मोहिता 1 करोड़ के प्रश्न तक पहुंचने के लिए भी काफी कठिन प्रश्नों का जवाब देती दिखाई दीं। आप भी पढ़िए और बताईए कि क्या आपको आते हैं इन प्रश्नों के जवाब?


Click it and Unblock the Notifications












