टॉप एक्टर के घर पसरा मातम, अर्थी को कंधा देकर बोले- तुम्हारी बहुत याद आएगी..

Mohit Segal Father Passes Away

Mohit Segal Father Passes Away: टेलीविजन स्टार मोहित सहगल (Mohit Segal) के घर पर मातम पसर गया है। मोहित के घर से उनके पिता (Mohit Segal Father) की अर्थी उठी है। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर बेहद इमोशनल पोस्ट है। पिता के देहांत के बाद मोहित सहगल ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में मोहित सहगल ने एक तस्वीर फैंस के साथ साझा की है जिसमें वो अपने पिता का हाथ थामें नजर आ रहे हैं।

मोहित सहगल ने किया ये पोस्ट

अपनी पोस्ट में मोहित सहगल ने लिखा, आपका हाथ थामना मेरी जिंदगी में सबसे महत्वपूर्ण काम था। अब हील होने क समय आ चुका है। हमें भी अब आगे बढ़ना होगा। आपका प्यार हमेशा मेरे साथ रहेगा। मिस यू पापा... मोहित सहगल ने अपनी पोस्ट में इस बात का जिक्र नहीं किया है कि उनके पिता का देहांत कैसे हुआ। हालांकि तस्वीर देखकर फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि मोहित सहगल के पिता बीमार चल रहे थे।

पापा की याद में कही ये बात

उनके फैंस भी कमेंट्स में उनको सांत्वना देने की कोशिश कर रहे हैं। शेयर की गई फोटो में मोहित अपने पिता का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'जो सबसे ज्यादा मायने रखता है, उसे हमेशा संभाल कर रखूंगा। अब समय है ठीक होने का और आगे बढ़ने का, आपके प्यार को साथ लेकर। मिस यू, पापा'. मोहित की इस पोस्ट पर उनके दोस्तों और फैंस ने ढेरों सहानुभूति भरे कमेंट्स कर रहे हैं।

Take a Poll

मोहित सहगल का करियर

बता दें कि मोहित सहगल फैशन की दुनिया में बड़ा नाम है। इसके साथ ही वो नागिन 5 समेत और भी कई टीवी सीरियल्स का हिस्सा रह चुके हैं। मोहित ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो 'मिले जब हम तुम' से की थी। इस शो में उन्होंने सनाया ईरानी के साथ काम किया था।

मोहित सहगल की लव स्टोरी

दोनों की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। इसके बाद उन्होंने 'साथ निभाना साथिया', 'परिचय: नई जिंदगी के सपनों का', 'सरोजिनी: एक नई पहल' और 'नागिन 5' जैसे बड़े शो में भी काम किया। इसके अलावा, वो 'जोर का झटका: टोटल वाइपआउट' में बतौर कंटेस्टेंट भी नजर आ चुके हैं। वहीं, अगर उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो, मोहित और सनाया की लव स्टोरी 'मिले जब हम तुम' के सेट पर शुरू हुई थी। जहां पहले उन्होंने अपने रिश्ते को छुपाए रखा।

सोहित सनाया की शादी

इसके बाद 2010 को शो के आखिरी दिन अपने रिश्तों को ऑफिशियल कर दिया। दोनों की केमिस्ट्री ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन दर्शकों को काफी पसंद आई। मोहित और सनाया ने दिसंबर 2015 में सगाई की और एक महीने बाद, जनवरी 2016 में गोवा में शादी कर ली। इस शादी में उनके करीबी दोस्त और परिवार वाले शामिल हुए थे। दोनों की जोड़ी इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक मानी जाती है।

More from Filmibeat

Read more about: sanaya irani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X