Teaser: अजय देवगन को तगड़ा झटका..ब्लाॅकबस्टर पर सुपरस्टार का कब्जा..
साल 2017 अगर सबसे ज्यादा चर्चा मे रहा तो वह सारागढ़ी की कहानी को लेकर रहा। अक्षय कुमार और अजय देवगन दोनों इस कहानी पर आधारित फिल्म बनाने की प्लानिंग में हैं।
लेकिन इन दोनों से पहले बाजी मोहित रैना ने मार ली है। 21 सरफरोश: सारागढ़ी 1897 जल्द ही छोटे पर्दे पर लॉन्च होने वाला हैं। इस शो का प्रसारण डिस्कवरी के नए चैनल डिस्कवरी जीत पर किया जाएगा।

हलविंदर इशर सिंह के रोल को मोहित रैना निभाने वाले हैं। इसका पहला टीजर काफी शानदार है। मोहित ने इससे पहले दवों के देव महादेव से लोकप्रियता बटोरी थी। वह लंबे समय इस किरदार की तैयारी कर रहे थे।
गौरतलब है कि सारागढ़ी की लड़ाई 1897 में अफगानों और सिख सैनिकों के बीच लड़ी गई थी। जहाँ एक ओर अफगानों की संख्या बारह हजार के आसपास थी तो वहीं दूसरी ओर सिर्फ 12 सिख सैनिक ही थे। यह लड़ाई सिख इतिहास में सबसे गौरवशाली अध्यायों में से एक है।
बहरहाल, मोहित टीवी पर डेब्यू से पहले 107 किलो के थे।ओवरवेट होने के कारण उन्हें टीवी शो में काम नहीं मिल रहा था। अब वह हर एपिसोड के 2 लाख चार्ज करते हैं। यहां देखें हैरान कर देने वाली खास रिपोर्ट..


Click it and Unblock the Notifications
