..................... Mohit Raina's house baby was born, the actor shared the good news - Hindi Filmibeat

Mohit Raina: घर में गुंजी बच्चे की किलकारी, तो फैंस के साथ एक्टर ने साझा की खुशखबरी

Mohit Raina

Mohit Raina: टीवी के जानें माने एक्टर मोहित रैना के घर हाल ही में एक नन्हें मेहमान का जन्म हुआ है, इसीलिए जानकारी खुद एक्टर ने फैंस के साथ साझा की है। मोहित और उनकी पत्नी अदिति शर्मा के घर एक बेटी का स्वागत किया है।

मोहित रैना ने साझा की खुशखबरी-

मोहित रैना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्यारी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में मोहित अपनी बेटी की नन्ही उंगली पकड़े नजर आ रहे हैं। तस्वीर में मोहित और उनकी पत्नी अदिति दोनों ही बेटी की उंगली को थामे हुए पोज देते नजर आ रहे हैं। बता दें कि इस तस्वीर में तीनों का ही चेहरा नजर नहीं आ रहा है।

उन्होंने फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'और फिर ऐसे ही हम 3 बन गए। दुनिया में आपका स्वागत है बेबी गर्ल।' एक्टर के पोस्ट के बाद से ही फैंस और स्टार्स उन्हें बधाई दे रहे हैं, और खुशी जाहिर कर रहे हैं।

मोहित रैना की शादी-

आपको बता दे, मोहित रैना ने साल 2021 में अदिति शर्मा से शादी की थी। दोनों की शादी बेहद ही सादगी से हुई थी। उन्होंने अचानक ही अपनी शादी की तस्वीरों शेयर कर फैंस को हैरान कर दिया था। मोहित ने वेडिंग एल्बम को साझा करते हुए एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा था।

बता दे कि मोहित रैना टीवी के जाने माने अभिनेता हैं और फैंस के दिलों पर राज करते हैं। मोहित ने कई सारे टीवी सीरियल करने के बाद बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आए हैं।

Read more about: mohit raina
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X