इस टीवी सुपरस्टार की लोग करते थे पूजा,अब लेंगे दुश्मनों से बदला,4 सुपरस्टार बड़ा धमाका
Recommended Video

देवों के देव महादेव फेम मोहित रैना जल्द ही इस बहुप्रतिक्षित फिल्म से अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। जी हां, मौनी रॅाय के साथ अपने अफेयर को लेकर चर्चा में रहने वाले मोहित जल्द ही सर्जिकल स्ट्राइक पर बन रही फिल्म उरी में प्रमुख भूमिका में दिखाई देंगे।
भारतीय सेना के सबसे चर्चित सैन्य अभियान पर बन रही फिल्म में परेश रावल एनएसए अजीत डोभाल का किरदार निभाएंगे।

वहीं यामी गौतम एक अंडर कवर एजेंट बनेंगी।मोहिन ने इस बारे में कहा कि बचपन से मुझे आर्मी जॅाइन करना था। हालांकि ऐसा हो नहीं पाया।
अब इस फिल्म के जरिए मैं आर्मी अॅाफिसर बनेन जा रहा हूं। देश मेरे लिए सबसे पहले हैं। यह मेरे लिए बहुत बड़ा मौका है। गौरतलब है कि 18 सितंबर 2016 को भारतीय सेना के 19 जवान उरी हमले में शहीद हो गए थे।
जिसके बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना के कई पोस्ट नष्ट किए थे। आपको बता दें कि इस फिल्म में मोहित के साथ परेश रावल,विकी कौशल,यामी गौतम,कीर्ति कुल्हरी भी प्रमुख भूमिका में दिखाई देंगे।
यह फिल्म 4 सितंबर को रिलीज की जा सकती है। इस फिल्म की शूटिंग जम्मू कश्मीर में ही की जाएगी। वहीं पर फिल्म का सेट लगाया गया है। यह तो मानना पड़ेगा कि मौनी रॅाय की गोल्ड की तरह मोहित भी अब देश भक्ति पर बन रही फिल्म से अपना डेब्यू करने जा रहे हैं।
लेकिन क्या आपको पता है कि मोहित टीवी पर डेब्यू से पहले 107 किलो के थे।ओवरवेट होने के कारण उन्हें टीवी शो में काम नहीं मिल रहा था। अब वह हर एपिसोड के 2 लाख चार्ज करते हैं। यहां देखें हैरान कर देने वाली खास रिपोर्ट..


Click it and Unblock the Notifications













