सुशांत की तरह मौत, मोहित रैना की जान को खतरा, एक्टर ने तोड़ी चुप्पी, 4 लोगों पर दर्ज FIR
देवों के देव महादेव फेम मोहित रैना को लेकर लंबे समय से एक अफवाह चल रही है। जिसमें बोला जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत की तरह उनकी भी मौत हो जाएगी। लेकिन अब इस पूरे मामले को लेकर मोहित रैना ने बड़ा कदम उठाया है।
उन्होंने खुद से जुड़ी इस बात पर बिना किसी देरी के पुलिस में शिकायत कर दी है। मोहित रैना ने हाल ही में एक्ट्रेस सारा शर्मा समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। आपको बता दें कि इन सभी लोगों ने ये दावा किया था कि मोहित रैना की जान को खतरा है। जिसके चलते मोहित ने खुद के लिए फैलाई जा रही है इस अफवाह को नजरअंदाज नहीं करते हुए बड़ा कदम उठाया है।

बीते साल सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से लेकर अभी तक बॅालीवुड इंडस्ट्री नेपोटिज्म जैसे मामले से लगातार घिरी हुई है। ऐसे में सोशल मीडिया पर भी कई बार बड़ी फिल्मों और कलाकारों के खिलाफ ट्रेंड चलाए गए हैं। जब मोहित रैना को लेकर इस तरह की बात उठी तो उन्होंने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।


Click it and Unblock the Notifications











