टीवी के सबसे क्यूट विलेन की बर्थ डे पिक्स...सुपरक्यूट
[टेलीविजन] झलक दिखला जा के एक्स प्रतिभागी मोहित मालिक ने हाल ही में अपना 34वां जन्मदिन मनाया। बनूँ मैं तेरी दुल्हन से 'भारत' की भूमिका से प्रसिद्ध हुए मोहित हाल ही जी टीवी के शो डोली अरमानों की में नजर आये थे। मोहित ने अपने फैमिली और दोस्तों के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया।
[PICS: टीवी की सुपरहिट एक्ट्रेस.. देखिए कैसे मनाया अपना बर्थडे!]
मोहित ने खुद यह बर्थ डे पार्टी होस्ट की थी,जिसने टेलीविजन की दुनिया के कई सितारों ने शिरकत की। जिनमे रवि दुबे,पूजा गौर,गौरव गेरा, शिविन नारंग, विवियन दिसेना,मौली गांगुली भी नजर आयीं। मौली गांगुली पार्टी में अपने पति मजहर सैय्यद के साथ नजर आयीं।
[ALERT:सनी देओल के टीवी डेब्यू के लिए हो जाइए 'सावधान']
बता दें,मोहित ने अपने डांस से झलक दिखला जा में जजेस को काफी इम्प्रेस किया था,जिसमे पहला नाम फिल्म निर्देशक करन जौहर का है। मोहित ने बताया कि उन्हें बेहद ख़ुशी है कि करन जौहर ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।इसके अलावा मोहित के बर्थडे बैश में दिलवाले फेम सिड भी पार्टी एन्जॉय करते हुए नजर आये।


Click it and Unblock the Notifications











