VIDEO कोरोना पॉजिटिव मोहिना कुमारी सिंह ने रोते हुए कहा मानसिक तनाव में हूं, अस्पताल से लाइव
ये रिश्ता क्या कहलाता है में कीर्ति का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मोहिना सिंह ने रविवार को फैंस से लाइव बातचीत की। इस दौरान मोहिना ने बताया कि कैसे कोरोना का असर मानसिक तौर पर अधिक होता है। मोहिना ने कहा कि अस्पताल में मेरा छठा दिन है। लेकिन मानसिक तौर पर मैं अच्छा महसूस नहीं कर रही हूं।
ये शरीर से अधिक दिमाग पर असर करता है। कोरोना एक भय के तौर पर बीते कई दिनों से हम सभी पर छाया हुआ है। मोहिना ने कहा कि इससे डरना नहीं है। वह इस वक्त अपने पति सुयश के माता-पिता और भांजे को लेकर परेशान हैं।

मोहिना ने इस पूरे वीडियो में बताया है कि कोरोना होने से क्या होता है और अस्पताल में कैसे इसका इलाज होता है। साथ ही इस दौरान लाइव होकर मोहिना ने अपने दोस्त से भी बात की। लेकिन वह दोस्त को देखने के बाद ही रोने लगीं। यहां देखिए इसका वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications