कीर्ति की सगाई, नायरा - कार्तिक के डांस ने लगा दी आग, फैंस ने कहा शादी कर लो Video
मोहना कुमारी सिंह ने गोवा में अपने मंगेतर सुयश रावत के साथ सगाई की । कई दिनों से इस बात की चर्चा थी। आखिरकार कीर्ति ने सगाई कर ली है। इस खुशी के जश्न में ये रिश्ता क्या कहलाता का परिवार शामिल हुआ। खासकर मोहसिन खान और शिवांगी जोशी।
यानी कि नायरा और कार्तिक ने ऐसा डांस किया कि सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। शिवांगी-मोहसिन की जोड़ी ने मिलकर साथ में ऐसा धमाकेदार डांस किया, जिसे हर कोई देखता रह गया। मोहना की सगाई में इस डांस ने जान भर दी। वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि दोनों ने अपने जबरदस्त डांस से मोहना की इंगेजमेंट पार्टी में चार चांद लगा दिए हैं।

मोहसिन और शिवांगी अपने दोस्तों और ये रिश्ता क्या कहलाता है के कुछ खास कलाकारों के साथ 'गल्ला गूड़ियां' और 'लड़की आंख मारे' गानों पर ग्रुप डांस करते नजर आ रहे हैं।शिवांगी जोशी और महोसिन खान के साथ-साथ ऋषि देव और गौरव वाधवा भी गोवा पार्टी में शिरकत करने गए हैं। सभी ने इस सगाई में शादी जैसा हंगामा मचा कर रख दिया। यहां देखिए इसका वीडियो.. और खास तस्वीर..


Click it and Unblock the Notifications