'ना बोले तुम..2' में मोहन की मौत
टीवी शो 'ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा 2' में मोहन भटनागर की भूमिका निभाने वाले अभिनेता कुणाल करन कपूर शो से बाहर निकलने की तैयारी में हैं। उन्होंने बताया कि आने वाले एपिसोड में मोहन की मौत हो जाएगी। मौत के दृश्य की शूटिंग के सेट पर कुणाल ने संवाददाताओं को बताया, "डेढ़ साल के बाद आखिरकार मोहन भटनागर अपने अंत पर आ गया।"
उन्होंने कहा, "अड्डू (मोहन का बेटा) लगभग मेरा हाथ छोड़ने की कगार पर है, लेकिन छोड़ता नहीं है फिर भी मोहन मर जाता है।" मोहन की मौत के साथ कहानी आगे बढ़ जाएगी और नविता (जयश्री वेंकटरमन) और अड्डू (कंवल ढिल्लन) भी शो से बाहर चले जाएंगे।

इस बात की पुष्टि करते हुए जयश्री ने कहा, "यह बंद नहीं होने जा रहा है, सिर्फ इसकी कहानी आगे बढ़ रही है..लेकिन हम उसमें नहीं होंगे।"
सनशाइन प्रोडक्शन के बैनर तले बना 'ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा' पिछले साल जनवरी में प्रसारित हुआ था और इसका पहला भाग मोहन और मेघा की शादी पर खत्म हुआ था जबकि दूसरा भाग इस साल जनवरी में आया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications