..................... Mohammad faiz won the show Superstar singer 2 got trophy and prize money 15 lakhs rupees। 'सुपरस्टार सिंगर 2' शो को मोहम्मज फैज़ ने अपने नाम कर लिया है - Hindi Filmibeat

Superstar Singer 2: मोहम्मद फैज़ बने शो के विजेता, ट्रॉफी के साथ विनर को मिली इतनी रकम

'सुपरस्टार सिंगर 2' के प्रतिभागी मोहम्मद फैज़ शो के विजेता बन गए हैं। सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले इस शो को आखिरकार अपना विजेता मिल ही गया है। जोधपुर के रहने वाले मोहम्मद फैज़ को ट्रॉफी के साथ 15 लाख रुपये भी दिया गया है।

मोहम्मद फैज़ के अलावा 'सुपरस्टार सिंगर 2' के फिनाले में मणि, प्रांजल बिस्वास, आर्यानंद आर बाबू, ऋतुराज और सायशा गुप्ता भी शो के टॉप 6 फाइनलिस्ट में शामिल हुए थे। इन कंटेस्टेंट्स के साथ साथ उनके गुरू के लिए भी फिनाले किसी परीक्षा से कम नहीं था।

mohammad-faiz-won-the-show-superstar-singer-2-got-trophy-and-prize-money-15-lakhs-rupees

अरुणिता थीं कप्तान
आपको बता दें कि फैज़ की कप्तान इंडियन आइडल 12 की प्रतिभागी अरुणिता कांजीलाल थीं। अरुणिता भले ही खुद विजेता नहीं बन पाईं थीं लेकिन अब उनके छात्र फैज़ शो के विजेता बन गए हैं। वहीं, शो के दूसरे प्रतिभागी मणि को रनर-अप घोषित किया गया। मणि को प्राइज मनी के रूप में 5 लाख रुपये मिले।

फिनाले में पहुंचे 6 प्रतिभागी
आपको बता दें कि इस शो को हिमेश रेशमिया, अलका याग्निक और जावेद अली ने जज किया था और शो के होस्ट आदित्य नारायण थे। टॉप 6 के फाइनलिस्ट में पवनदीप राजन के 2 शिष्य- सायशा और प्रांजल, सलमान अली के शिष्य- मणि और ऋतुराज और मोहम्मद दानिश के शिष्य- आर्यानंद पहुंचे थे।

जीत पर बोले फैज़
अपनी जीत के बारे में बात करते हुए फैज़ ने कहा- 'सुपरस्टार सिंगर 2' के मंच ने मुझे काफी कुछ दिया है? जब मैं इस शो में आया था, तब मुझे कोई भी नहीं जानता था। लेकिन, अब मुझे हर कोई जानने लगा है। मैंने इस सफर में काफी कुछ सीखा है। मैं इस मंच का हमेशा शुक्रगुजार रहूंगा। इस सफर में हम सभी ने अपनी ओर से सबसे बेहतर परफॉर्मेंस देने की कोशिश की।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X