छोटे पर्दे की 'मॉडर्न बहू' सान्या
टेलीविजन कलाकार सान्या ईरानी बहुत जल्द नए धारावाहिक 'मॉर्डन बहू' में नजर आएंगी और वह इसे लेकर बेहद उत्साहित हैं। सान्या इसके पहले 'इस प्यार का क्या नाम दूं' धारावाहिक में काम कर चुकी हैं।
29 वर्षीय सान्या ने शनिवार 'सीआईडी वीरता पुरस्कार' के मौके पर कहा, "मैं इस धारावाहिक को लेकर बेहद उत्साहित हूं। यह अलग तरह का शो है और मुझे इसका बेसब्री से इंतजार है।"

'मॉडर्न बहू' में सुप्रिया पाठक और विशाल करवाल भी हैं और यह 25 मार्च से सोनी पर प्रसारित होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications