मॉडल सोनिका चौहान की गैरइरादतन हत्या के आरोप में विक्रम चटर्जी गिरफ्तार
कार दुर्घटना में मॉडल सोनिका चौहान की मृत्यु हुई जिस मामले में उनके ब्वॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया गया है।
वीजे, मॉडल और एंकर सोनिका चौहान की कार हादसे में 29 अप्रैल को कार हादसे में मौत हुई थी। इससे जुड़ी ताजा खबर ये है कि सोनिका चौहान के ब्वॉयफ्रेंड विक्रम चटर्जी को पुलिस ने गैरइरादतन हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है। कोलकाता पु्लिस ने इस बात की सूचना दी है।
[Shock..कपिल शर्मा..टीआरपी रेटिंग..ब्लाॅकबस्टर एंट्री..चौंक जायेंगे आप...]
विक्रम चटर्जी पर पहले से रैश ड्राइविंग का आरोप है और इस मामले में उन्हें कम से कम 2 साल के लिए जेल के अंदर रहना पड़ सकता है। विक्रम चटर्जी के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 के तहत मामला दर्ज किया गया, जो गैर-इरादतन हत्या से जुड़ी है, और इसके लिए 10 साल तक की कैद सुनाई जा सकती है। पुलिस का कहना है कि विक्रम के खिलाफ 'पर्याप्त सबूत' मौजूद हैं।

पुलिस द्वारा विक्रम चटर्जी पर भी केस दर्ज करने के बाद से वो फरार चल रहे थे । 29 अप्रैल को गलत तरीके से गाड़ी चलाने के कारण उन्हें सोनिका चौहान की मौत का आरोपी माना गया है। हादसे के दिन विक्रम चटर्जी एक पार्टी से लौटने के दौरान गाड़ी चला रहे थे और कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।


Click it and Unblock the Notifications