राज ठाकरे सेना ने धमकाया कलर्स को, कहा बंद करें सुर-क्षेत्र

Asha Bhonsle
मुंबई। महाराष्ट्र की नवनिर्माण सेना ने कलर्स चैनल पर शुरु होने जा रहे सिंगिंग शो 'सुर-कुरुक्षेत्र' को लेकर काफी हंगामा खड़ा किया और चैनल वालों को कहा की वो इस शो को जिसमें पाकिस्तान और भारत दोनों के प्रतिभागी पार्टिसिपेट करेंगे टेलीकास्ट ना करें। उन्होने इस शो की जज आशा भोंसले को भी इस शो को बंद करने को कहा।

आशा भोंसले के साथ इस शो को पाकिस्तान गायिका अबिदा परवीन और बांग्लादेश की सूफी सिंगर रूना लैला भी जज करेंगे। एमएनएस के कार्यकर्ताओं ने साफ साफ कहा कि वो किसी भी पाकिस्तान गायक या गायिका को भारत के किसी शो का हिस्सा नहीं बनने देंगे। अपनी इस मांग को सही साबित करने के लिए उन्होने कहा "हम कला का सम्मान करते हैं लेकिन पाकिस्तान हमारी इन भावनाओं को नहीं समझता। हाल ही में उन्होने एक था टाईगर को पाकिस्तान में बैन कर दिया। हम चैनल की शूटिंग को आगे नहीं बढ़ने देंगे अगर इस शो में पाकिस्तान के कलाकार होंगे।"

हाल ही में अजमल कसाब को सुप्रीम कोर्ट द्वारा मजरिम करारा देते हुए उसकी फांसी की सजा बरकरार रखे जाने के बाद राज ठाकरे ने आजाद मैदान में एक मोर्चा निकाला था। उस दौरान चित्रपति कर्मचारी सेना के चीफ अमेया खोपकर ने कहा पाकिस्तान हमारे भारत में आतंक फैला रहा है। इसलिए ऐसे किसी भी शो को बनाने की कोई जरुरत नहीं है। अगर ये शो टेलीकास्ट हुआ तो हम उस स्थिति में एमएनएस की अवहेलना करने के मद्देनजर कड़े कदम उठाएंगे।

दूसरी तरफ आशा भोंसले ने महाराष्ट्रियन होने पर गर्व होने की बात कही और साथ ही राज ठाकरे के प्रति अपना सम्मान व्यक्त करते हुए कहा मैं हमेशा राज ठाकरे से प्यार करुंगी चाहे वो मुझे बुरा भला क्यों ना कहें। मुझे पता है कि उन्हें मेरे गाने बहुत पसंद हैं। मैं एक बहुत ही आम इंसान हूं और मानवता में विश्वास करती हूं। मैं एक सिंगर हूं कोई राजनीतिज्ञ नहीं। मुझे पता है कि मैं अच्छे लोगों के साथ काम कर रही हूं।

26/11 के आतंकी हमले के बाद जब शिव सेना और एमएनएस के द्वारा पाकिस्तानियों के खिलाफ आंदोलन चलाया गया था तो उस समय कई पाकिस्तानी कलाकारों को तत्काल ही भारत छोड़ कर जाना पड़ा था उन कलाकारों में काशिफ और शकील सिद्दीकी जैसे कॉमेडीयन भी थे। पिछले कुछ समय से एक बार फिर से भारत में पाकिस्तानी कलाकारों ने काम करना शुरु कर दिया है जिनमें वीना मलिक, अली जफर, इमरान अब्बास और ह्यूमीआमा मलिक शामिल हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X