कपिल शर्मा शो कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर लापता,अब Shocking VIDEO आया सामने
Recommended Video

कॅामेडी सर्कस और द कपिल शर्मा शो के स्टैंडअप कॅामेडियन सिद्धार्थ सागर के गायब होने की बीते दिन सामने आयी थी। जब सिद्धार्थ के दोस्त ने उनके गायब होने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी।
इस पोस्ट के अगले दिन ही सिद्धार्थ लोगों के सामने आ गए हैं। सिद्धार्थ ने अपने गायब होने को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। सिद्धार्थ ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है।

उन्होंने कहा कि हाल ही में मुझे मीडिया से कई तरह कॅाल आए। मेरे दोस्तों के भी कॅाल आ रहे हैं। लेकिन मैं बताना चाहता हूं कि मैं ठीक हूं या नहीं। मैं कहां पर हूं कैसा हूं यह सब जल्द बताऊंगा।
मैंने बहुत परेशानी देखी है। मेरे परिवार ने मुझे मानसिक तौर पर काफी परेशान किया है। मैंने अपनी फैमिली के खिलाफ शिकायत की थी। मैं अभी परेशानी से निकल रहा हूं।
मैं जल्द मीडिया के सामने आकर इस बात का खुलासा करूंगा। मैं सबकुछ खुलकर बताऊंगा कि मेरे साथ क्या हुआ है।फिलहाल मीडिया को और इंडस्ट्री को इस पूरे खुलासे का इंतजार है।
हाल ही में सिद्धार्थ सब टीवी के शो प्रीतम, प्यारे और वो में भूत की भूमिका में दिखाई दिए थे। वो चिंकी मौसी के किरदार से फेमस हुए थे।
यहां देखिए कपिल शर्मा शो के सभी कॅामेडियन कितने की कमाई करते हैं..


Click it and Unblock the Notifications












