Misha Agrawal के मौत का असली कारण आया सामने, 25वें बर्थडे के दो दिन पहले हुआ निधन!

Misha Agrawal Death- इंस्टाग्राम पर अपने वीडियोज को लेकर बेहद मशहूर इन्फ्लुएंसर मीशा अग्रवाल के निधन से लोग सकते में हैं। उनका अचानक इस तरह से निधन हो जाना सबको हैरान कर रहा है और साथ ही लोग जानना चाह रहे थे कि उनकी मौत का सही कारण क्या है?
बता दें की दो दिन बाद उनका 25वां जन्मदिन आने वाला था और इसके पहले इंफ्लुएंसर की मौत परिवारवालो परेशान हैं और उनका दिल टूट गया है। मीशा के निधन को लेकर कई तरह की बातें की जा रही हैं।
सबसे पहले तो लोगों को ये मजाक लगा था और उनका मानना था कि किसी ने फर्जी अफवाह उड़ाई है। हालांकि मीशा की छोटी बहन ने सामने आकर उनके निधन की पुष्टि की थी।
क्या था मीशा की मौत का कारण
इंफ्लुएंसर की बड़ी बहन की मानें तो इंस्टाग्राम पर लगातार कम होते फॉलोअर्स से वो काफी दुखी थीं। बहन ने कहा, "मेरी छोटी बहन ने 1 मिलियन फॉलोअर्स तक पहुंचने और प्यारे फैंस का प्यार पाना एकमात्र लक्ष्य था।
इसी को लेकर उसने इंस्टाग्राम के आसपास अपनी दुनिया बनाई थी। जैसे जैसे उसके फॉलोअर्स कम हुए तो वो परेशान रहती थी और खुद को बेकार समझने लगी थी। अप्रैल के बाद से उदास रह रही थी और कभी कभी मुझे गले लगाकर रोती थी। उसका कहना होता था कि 'जीजी, अगर मेरे फॉलोअर्स कम हो गए तो मैं क्या करूंगी? मेरा करियर खत्म हो जाएगा।''
बहन ने इसके अलावा कहा कि, उसको काफी समझाने की कोशिश की लेकिन वो नहीं समझी। यहां तक कहा गया कि इंस्टाग्राम पूरी दुनिया नहीं है सिर्फ एक साइड है। उसने एलएलबी की थी और वो पीसीएज के लिए उसने तैयारी की थी, मैने वो सब याद दिलाया। मैने उसको कहा कि एक दिन वो जज भी बनेगी।
Disclaimer- यदि आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जो मानसिक बीमारी, अवसाद या चिंता से पीड़ित है या उसके मन में आत्महत्या के विचार आ रहे हैं, तो मदद के लिए किसी मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ या किसी एनजीओ से संपर्क करें। कई हेल्पलाइन उपलब्ध हैं। मदद बस एक कॉल की दूरी पर है।


Click it and Unblock the Notifications