फैंस का इंतजार खत्म, मिर्जापुर 2 में कालीन भैया का खात्मा, छिड़ेगी जंग Video,
साल 2018 में दर्शकों के बीच अपनी लोकप्रियता के बाद मिर्जापुर फिर से सीजन 2 के साथ तैयार है। हर कोई यही जानना चाहता है कि आखिर कब इस सीरीज की शुरुआत होगी। आपका इंतजार खत्म हो गया है। मिर्जापुर सीजन 2 का नया वीडियो सामने आया है। आप तैयार हो जाइए।
पहले भाग से ज्यादा दूसरा भाग आपको इस सीरीज से नजर नहीं हटाने देगा। मिर्जापुर के सस्पेंस और इमोशनल क्लाइमेक्स ने सीजन 2 को लेकर सभी की उत्सुकता बढ़ा दी है। अमेजॅान प्राइम की इस वेब सीरीज ने अपने पहले भाग के रिलीज के 2 महीने के भीतर दूसरे सीजन को लाने की तैयारी कर दी है।
इस बार एक्शन ड्रामा का डबल डोज आपके लिए हाजिर है। इस बार गुड्डू पंडित और कालीन भैया के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा। इस वीडियो में पहली झलक देखकर इसका इंतजार करना मुश्किल हो जाता है। इस बार मिर्जापुर सीजन 2 का टैग बजेगा पूरा बैंड रखा गया है।

अब तो आप समझ गए होंगे। गुड्डू बदले की आग में कालीन भैया से जंग का ऐलान करने जा रहा है।यानी 2019 की मस्ट वॅाच वेब सीरीज बनने के लिए मिर्जापुर तैयार है। आपको बता दें कि कालीन भैया की भूमिका में पंकज त्रिपाठी और गुड्डू की भूमिका में अली फजल की जमकर सराहना हुई है। नीचे देखिए VIDEO
इतना ही नहीं इन दोनों के अलावा कई नए चेहरे दूसरे सीजन का हिस्सा बनेंगे। बहरहाल, अगर आपको वेब सीरीज का चस्का है तो साल 2019 में इन वेब सीरीज पर जरूर नजर रखिएगा..


Click it and Unblock the Notifications