..................... Mirzapur 3 Cast Fees- Ali Fazal, Pakaj Tripathi and Shwera Tripathi fees for this season revealed! - Hindi Filmibeat

Mirzapur 3 Cast Fees- मालामाल हो गए गुड्डू पंडित और कालीन भैया? एक एपिसोड के लिए इतने पैसे!

mirzapur 3 ali fazal pankaj tripathi

Mirzapur 3 Cast Fees- लंबे समय से चर्चा में चल रही है अमेजन प्राइम वीडियो की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज मिर्जापुर सीजन 3 आज रिलीज हो चुका है। पंकज त्रिपाठी, अली फजल और श्वेता त्रिपाठी जैसे सितारों से सजी इस सीरीज को लेकर चर्चा है।

लेकिन इस बीच खबरें आ रही हैं कि किस एक्टर ने कितनी फीस ली है। 'देसी ट्रोल्स' की एक खबर की मानें तो अली फजल यानि गुड्डू पंडित ने एक एपिसोड के लिए 12 लाख रुपये चार्ज किए हैं।

यानि उनकी कुल फीस 1.2 करोड़ रुपए है। इस सीजन में 10 एपिसोड्स हैं। इसके अलावा पंकज त्रिपाठी की पत्नी बीना त्रिपाठी का किरदार निभाने वाली रशिका दुग्गल ने करीब 2 लाख रुपए प्रति एपिसोड यानि 20 लाख रुपए चार्ज किए हैं।

पंचायत वाले सचिन का कैमियो

ऐसा कहा जा रहा है कि पंचायत फेम जितेंद्र ने 4 लाख रुपए लिए हैं क्योंकि इस सीजन में वो कैमियो करते हुए नजर आ रहे हैं। कालीन भैया उर्फ पंकज त्रिपाठी ने सीजन 2 के लिए 10 करोड़ रुपये चार्ज किए थे। और इस बार उनकी ये रकम थोड़ी बढ़ाई गई है। लेकिन वो रकम कितनी इसको लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ पता नहीं चला है। श्वेता त्रिपाठी यानि गोलू ने इस सीजन 2.20 लाख प्रति एपिसोड चार्ज किया है। करीब 22 लाख रुपए उनकी कुल फीस है। बता दें कि मिर्जापुर अब सिर्फ सीरीज नहीं है बल्कि लोगों के लिए अजीम तोहफा बन चुकी है। इसके पहले दोनों सीजन सुपरहिट रहे हैँ। अब ऐसा कहा जा रहा है कि ये सीजन भी दमदार है।

5 जुलाई को हुई रिलीज

मिर्जापुर सीजन 3 इसी महीने 5 जुलाई को अमजेन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुकी है। इस बार सीरीज की कहानी और भी तगड़ी है। जैसा कहा जा रहा था कि गुड्डू पंडित इस बार कालीन भइया की गद्दी हिलाने के लिए तैयार बैठे हैं और ऐसा ही हुआ है। हालांकि विरासत छिनने पर कालीन भइया क्या करेंगे, ये तो आपको सीरीज देखकर ही पता चलने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X