मिर्जापुर 2 के खिलाफ लखनऊ कोर्ट में अर्जी, फरहान अख्तर- पंकज त्रिपाठी पर FIR की मांग
कोरोना काल में भी सोशल मीडिया पर सुपरहिट होने में कामयाब रही है मिर्जापुर 2। जी हां, इस सीरीज का इंतजार लंबे समय से फैंस को दिखा। रिलीज के बाद सीरीज की लोकप्रियता इसके सीजन 3 का इंतजार बढ़ा रही है। लेकिन इस बीच मिर्जापुर 2 को लेकर नया विवाद शुरू हो गया है। खासकर फिल्म की कहानी में बिहार और यूपी की छवि को लेकर मामला गंभीर हो गया। इसी के चलते लखनऊ में वेब सीरीज मिर्जापुर 2 के खिलाफ कोर्ट में अर्जी दाखिल की गई है।
कहा गया है कि यूपी और बिहार के लोगों की छवि गलत दिखाने की कोशिश की गई है। इस सीरीज के निर्माता भी शिकायत में की गई है। डीसीपी सेंट्रल सोमेन वर्मा के अनुसार कोर्ट के जरिए मिर्जापुर सीरीज के संदर्भ में आख्या 156 में मांगी गई है।

इस पूरे मामले को लेकर पहले से सांसद अनुप्रिया पटेल ने भी पूरी वेब सीरीज के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है। सांसद पटेल ने कहा है कि इस सीरीज के जरिए मिर्जापुर की छवि को गलत तरीके से पेश किया गया है। हालांकि सीरीज के खिलाफ उठ रही आवाज पर मुख्य कलाकार पंकज त्रिपाठी ने कहा था कि हर एपिसोड की शुरुआत में एक डिस्क्लेमर आता है।
लिखा होता है कि मिर्जापुर एक काल्पनिक कहानी है। इसका किसी भी इंसान या जगह से कोई लेना-देना नहीं है। मैं एक कलाकार हूं। इससे अधिक इस मामले पर मैं कुछ नहीं कहना चाहता हूं। उन्होंने ये भी कहा कि मिर्जापुर सीरीज में अगर क्रिमिनल्स हैं तो रमाकांत पंडित नाम का हीरो भी है जो कि शहर के लिए अच्छा काम करना चाहता है।


Click it and Unblock the Notifications











