..................... Mirzapur 2 to Breathe 2 Amazon Prime unveils 2020 new 14 web series teaser - Hindi Filmibeat

VIDEO: मिर्जापुर 2 के साथ 14 तगड़ी वेब सीरीज, जबरदस्त झलक में उड़ेंगे आपके होश, मस्ट वॅाच

अमेज़ॅन प्राइम वीडियो ने 14 भारतीय मूल टाइटल के साथ अपने आगामी कंटेंट का खुलासा कर दिया है जिसमें नई वेब सीरीज और लोकप्रिय भारतीय अमेज़ॅन ऑरिजनल सीरीज़ के अन्य सीज़न शामिल हैं। अमेज़ॅन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, माननीय जेफ बेजोस ने अपने पहले मुंबई दौरे के अवसर पर अमेज़ॅन प्राइम वीडियो ने अपने आगामी अमेज़ॅन ऑरिजनल कंटेंट का खुलासा कर दिया है। भारत में प्राइम वीडियो के 3 साल पूरे होने पर जेफ बेजोस के मुंबई दौरे में सितारों का जमावड़ा देखने मिला।

निर्माता और निर्देशक कबीर खान के बहु-प्रतीक्षित जुनून परियोजना 'द फॉरगॉटन आर्मी - अज़ादी के लिए' के साथ वर्ष की शुरुआत करते हुए, प्रीव्यू वीडियो में दर्शकों को 13 अन्य आगामी टाइटल की एक आकर्षक झलक से रूबरू करवाया गया है।

जिसमें द लास्ट आवर, बंदिश बैंडिट्स, दिली, पाताल लोक, गोर्मिंट, मुंबई डायरीज - 26/11 जैसी नई पटकथा वाली वेब सीरीज, और संस ऑफ सोइल - जयपुर पिंक पैंथर्स और कॉमिकस्टान तमिल जैसे फ्रेश अनसक्रिप्टेड फॉरमेट के साथ-साथ दर्शकों की पसंदीदा सीरीज़ मिर्जापुर 2, फोर मोर शॉट्स प्लीज, इनसाइड एज, ब्रीद और द फैमिली मैन का रिटर्न सीजन भी शामिल है।

abhishek bachchan,Saif Ali Khan

इन विभिन्न प्रोजेक्ट के पीछे कबीर खान, अली अब्बास ज़फर, निखिल आडवाणी, राज एंड डीके, फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी, रीमा कागती, रंगिता और इशिता नंदी, मयंक शर्मा, अमृतपाल सिंह बिंद्रा, अमित कुमार और हिमांशु मेहरा जैसे कुछ दमदार नाम शामिल है। चलिए आपको बताते हैं इन सभी वेब सीरीज के नाम और डिटेल जो आपको लिए साल 2020 को पूरी तरह से मस्ट वॅाच बना देंगे। यहां देखिए इसकी पूरी लिस्ट और VIDEO

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X