रिलीज हुआ मिर्जापुर 2 का नया धमाकेदार पोस्टर, अमेजन प्राइम वीडियो का धमाका
'मिर्जापुर' का दूसरा सीजन 2020 में अब तक की सबसे बहुप्रतीक्षित चीज़ है। जब से दूसरे सीज़न की रिलीज़ तारीख की घोषणा की गई है, प्रशंसकों का उत्साह अपने चरम पर है। और अब, अमेज़ॅन प्राइम वीडियो ने आज दूसरे सीजन से एक नया पोस्टर रिलीज़ कर दिया है जिसने सभी को अधिक उत्साहित कर दिया है। अमेज़न प्राइम वीडियो ने अपने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा,"They're back, but from this point, there's no looking back.
नए पोस्टर में श्वेता त्रिपाठी उर्फ़ गोलू और अली फज़ल उर्फ़ गुड्डू नज़र आ रहे है जो युद्ध के मैदान में उतरने के लिए तैयार है। फैंस 23 अक्टूबर 2020 में रिलीज़ होने वाले दूसरे सीजन से पहले, पहला सीजन अब निःशुल्क देख सकते हैं। मिर्जापुर एक गैंगस्टर ड्रामा है, जहां मिर्जापुर के राजा कालीन भैया पंडित ब्रदर्स, गुड्डू और बबलू के खिलाफ जंग का आगाज़ करते हैं।

इस शो में पंकज त्रिपाठी, विक्रांत मैसी, श्रिया पिलगांवकर, श्वेता त्रिपाठी, रसिका दुग्गल और कुलभूषण खरबंदा मुख्य भूमिका में हैं। अभिनेत्री श्वेता त्रिपाठी ने भी अपने सोशल मीडिया पर 'मिर्जापुर 2' का नया पोस्टर साझा किया है।
सीजन 2 में विजय वर्मा, प्रियांशु पेंथुली, ईशा तलवार, अमित सियाल, अंजना शर्मा जैसे कलाकार भी अपना हुनर दिखाते हुए नज़र आएंगे। मिर्जापुर सीज़न 2 का प्रीमियर 23 अक्टूबर को अमेज़न प्राइम वीडियो पर होगा।
मिर्जापुर का निर्देशन गुरमीत सिंह और मिहिर देसाई द्वारा किया गया है, जो पुनीत कृष्णा द्वारा रचित है और रितेश सिधवानी व फरहान अख्तर द्वारा उनके बैनर एक्सेल एंटरटेनमेंट के तहत निर्मित किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications