..................... कंटेंट की दौड़ में आगे, मिर्जापुर के दूसरे सीजन को मिली सोलो रिलीज़ | Mirzapur 2 gets solo release on Amazon Prime Video, no film or series to clash - Hindi Filmibeat

मिर्जापुर के दूसरे सीजन को मिली सोलो रिलीज़, दूसरी फिल्में और सीरिज ने बनाई दूरी, नहीं करेंगे क्लैश

By Filmibeat Desk

लॉकडाउन के दौरान सिनेमाघरों के बंद हो जाने से, सभी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बैक टू बैक कई कंटेंट रिलीज़ किया गया है। सिर्फ वेब सीरिज ही नहीं, बल्कि फिल्मों को रिलीज करने की भी होड़ लगी है। खास बात है कि ऐसे में भी, मिर्जापुर 2 को दर्शकों से बराबर लाइमलाइट मिल रही है। यह गैंगस्टर ड्रामा 2020 की अब तक की सबसे बहुप्रतीक्षित सीरिज है।

23 अक्टूबर को रिलीज़ होने वाले मिर्जापुर के दूसरे सीज़न को सोलो रिलीज़ के साथ-साथ फेस्टिव रिलीज़ मिल रही है। ओटीटी प्लेटफार्मों द्वारा हर रिलीज के साथ अपने दर्शकों को आकर्षित करने के अलावा, अमेज़ॅन प्राइम वीडियो द्वारा मिर्जापुर पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जा रहा है, जिसका यह शो हकदार है।

Mirzapur 2

ध्यान देने वाली बात है कि, कई बड़ी फिल्में जो ऑनलाइन रिलीज के लिए निर्धारित की गई थीं, वो भी मिर्जापुर के साथ एक ही दिन पर रिलीज से दूरी बना रहे हैं। एक ही दिन पर रिलीज करने से ध्यान अपनी तरफ़ बनाना मुश्किल है और मिर्जापुर के दूसरे सीज़न ने दर्शकों को बेहद जिज्ञासु कर दिया है, इसलिए कोई भी इनके साथ रिलीज़ करने की कोशिश नहीं करेगा।

शो को लेकर फैंस के बीच बेसब्री है और यही वजह है कि इस शो को एक विशेष एकल रिलीज और ऐसे वक्त में फेस्टिव रिलीज मिल रही है जहां अन्य ओटीटी प्लेटफॉर्म ने एक साथ कई कंटेंट ड्राप कर दिया है।

अली फज़ल, पंकज त्रिपाठी के गैंगस्टर ड्रामा मिर्जापुर के पहले सीजन को 2018 के नवंबर में रिलीज़ किया गया था। इस सीरीज़ का निर्माण एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा किया गया है, जो पुनीत कृष्णा द्वारा रचित है और गुरमीत सिंह व मिहिर देसाई द्वारा निर्देशित है। पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु शर्मा, अली फज़ल, श्वेता त्रिपाठी और रसिका दुग्गल स्टारर मिर्जापुर का दूसरा सीजन 23 अक्टूबर से स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X