..................... नाबालिक रेप केस में पर्ल वी पुरी को जमानत Minor rape case naagin 3 Fame Pearl v Puri granted bail here read in detail - Hindi Filmibeat

लंबे इंतजार के बाद नाबालिक रेप केस में पर्ल वी पुरी को बड़ी राहत, कोर्ट से मिली जमानत, जानिए पूरा मामला

नागिन फेम एक्टर पर्ल वीर पुरी को नाबालिक से रेप के आरोप में जमानत मिल गई है। पर्ल वी पुरी कई दिनों से इसके लिए कोशिश कर रहे थे। पर्ल वी पुरी को गिरफ्तारी के बाद 5 जून को वसई कोर्ट में पेश किया गया था। जहां उनकी जमानत खारिज कर दी गई थी। कोर्ट ने पर्ल वी पुरी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

इसके बाद हालात को देखते हुए पर्ल की तरफ से कोर्ट में फिर से जमानत की याचिका दायर की गई। जिसे फिर से 11 जून की सुनवाई में कोर्ट ने खारिज कर दिया। 15 जून को हुई सुनवाई में आखिरकार पर्ल वी पुरी को राहत मिली और जमानत मिल गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पर्ल वी पुरी के वकील जितेश अग्रवाल ने इस खबर की पुष्टि की है। पर्ल वी पुरी को वसई सेशन कोर्ट से जमानत मिल गई है।

Pearl v Puri

बता दें कि पर्ल वी पुरी के खिलाफ एक नाबालिक लड़की ने रेप का आरोप लगाया है। इस मामले में ट्विस्ट तब आया जब रेप पीड़िता की मां ने पर्ल वी पुरी को निर्दोष बताया है। उन्होंने दावा किया है कि एक्टर को फंसाने की कोशिश की गई है। ये सब उसके पति की साजिश है। पीड़िता की मां ने कहा है कि वह पर्ल वी पुरी के साथ खड़ी हैं। बेटी की कस्टडी के लिए पिता ने पर्ल वी पुरी के खिलाफ ये केस किया है।

दूसरी तरफ पीड़िता पक्ष के वकील ने कहा है कि खुद बच्ची ने तस्वीर देखकर ये पहचान की है कि वो पर्ल वी पुरी ही हैं। वो झूठ नहीं बोल रही है। हालांकि इस मामले को लेकर पर्ल वी पुरी के सपोर्ट में पूरी टीवी इंडस्ट्री उतर गई है। टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार की पत्नी खोसला कुमार ने पर्ल के सोपर्ट में लंबा पोस्ट लिखा था।

उन्होंने पर्ल के लिए जमानत की मांग की थी। इसके अलावा अनीता हसंनदानी, सुरभि ज्योति, करिश्मा तन्ना, एकता कपूर, अली गोनी और निया शर्मा जैसे कई स्टार्स ने पर्ल पर लगाए गए आरोप को फंसाया जाना बताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X