Pics: बिग बॉस की वाइल्ड कार्ड एंट्री मिंक ब्रार
बिग बॉस 6 की शुरुआत इस साल काफी शांत तरीके से हुई। बीच बीच में कई बार कुछ पार्टिसिपेंट्स के बीच कुछ चिंगारियां सुलगती हुई नज़र आईं लेकिन फिर उस चिंगारी को बराबर हवा ना मिलने से वो जल्द ही बुझ भी गयीं। इस साल बिग बॉस की टीआरपी से भी इसके निर्माता कुछ खुश नहीं नजर आ रहे हैं शायद इसीलिए अब घर के अंदर कुछ हॉट एंड हैप्पनिंग करने के लिए बिग बॉस ने दो वाइल्ड कार्ड एंट्री करने की सोची है।
इन दो नये बिग बॉस पार्टिसिपेंट्स में शामिल हैं मिंक ब्रार और ऊषा। ऊषा छोटे परदे की एक्ट्रेस हैं और उन्होंने कई सीरियलों में वैम्प का किरदार निभाया है। दूसरी तरफ हैं मिंक ब्रार जो कि हमेशा किसी ना किसी विवाद को लेकर सुर्खियों में रहने के लिए मशहूर हैं। मिंक ने अपने करियर की शुरुआत 2003 में देव आनंद की फिल्म प्यार का तराना फिल्म से की थी। उसके बाद भी उन्होंने कई फिल्मों में साइड रोल निभाए।
मिंक ने कई टीवी शो भी होस्ट किये हैं। कुछ समय पहले वो खुद को लेस्बियन कहने को लेकर काफी चर्चा में रही थीं। बिग बॉस शो में आने को लेकर मिंक काफी उत्साहित हैं और उनका कहना है कि बिग बॉस के घर में उन्हें देखकर कोई भी खुश नहीं होगा। साथ ही उन्होंने सबसे वादा भी किया है कि बिग बॉस के घर में जाते ही वो घर में काफी धमाल मचाने वाली हैं और सभी का मनोरंजन करने वाली हैं।
आइये जानते हैं बिग बॉस की इस नयी कंटस्टेंट के बारे में।


Click it and Unblock the Notifications