बिग बॉस 8 से बाहर हुईं मिनीषा
बिग बॉस 8 के घर से शनिवार को मिनिषा और पुनीत को बाहर किया गया था। सलमान खान ने एक नया ट्विस्ट लाते हुए मिनिषा व पुनीत दोनों को घर से बाहर बुलाया लेकिन इन्हें सीधा सीक्रेट रुम में भेजा गया। जहां पर बैठकर इन दोनों ने अपने बाहर आने के बाद घरवालों के रिएक्शन व उनकी बातें सुनीं। रविवार को मिनीषा को घर से बाहर बुला लिया गया जबकि पुनीत को वापस से घर में भेजा गया।
सलमान खान ने हमेशा की तरह शनिवार व रविवार को सभी घरवालों की क्लास लगाई। रविवार के एपिसोड में फिल्म किल दिल के प्रमोशन के लिए परिणिती चोपड़ा, रणवीर सिंह, गोविंदा और अली जफर भी बिग बॉस के प्रतिभागियों संग मस्ती करते दिखे।
इसी मस्ती के दौरान परिणिती ने अली को काफी परेशान भी कर दिया यहां तक कि अली की आंखों से आंसू तक निकल आए। तो आइये जानते हैं क्या क्या हुआ रविवार के एपिसोड के दौरान।


Click it and Unblock the Notifications