26 साल छोटी पत्नी के साथ ये सुपरस्टार करेंगे Bigg Boss 12 में dhamaka!
Recommended Video

बिग बॅास 12 को लेकर इस बार कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं। हाल ही में यह खबर आयी कि इस बार बिग बॅास जल्द लांच कर दिया जाएगा। साथ ही शो में कंटेस्टेंट जोड़ी के तौर पर दिखाई देंगे।
लेकिन अब सबसे चौंकाने वाली जानकारी मिल रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस बार हाल ही में शादी करने वाले कपल मिलिंद सोमन और उनकी पत्नी अंकिता कोंवर इस शो का हिस्सा बन सकते हैं।

दोनों को इस शो में शामिल होने का आॅफर दिया गया है। ऐसा मानना है कि दोनों इस शो का हिस्सा बनने के लिए भी तैयार हो गए हैं।
गौरतलब है कि मिलिंद ने हाल ही में खुद से करीब 26 साल छोटी लड़की अंकिता कोंवर से शादी रचाई है। दोनों एक दूसरे को काफी लंबे समय से डेट कर रहे थे।
यह इस साल की बॅालीवुड की लोकप्रिय शादी भी मानी गई है। अगर मिलिंद और अंकिता इस शो का हिस्सा बनते हैं तो इस बार बिग बॅास की टीआरपी को नंबर 1 तक पहुंचने में कोई नहीं रोक सकता है।
बहरहाल, यहां देखिए बिग बॅास के वो नाम,जिन्हें घर में हो गया था प्यार..


Click it and Unblock the Notifications

