26 साल बाद शर्टलेस मिलिंद सोमन ने धोती पहन लगाई आग, चीख पड़ी मलाइका अरोड़ा VIDEO
मेल सुपर मॉडल की बात आती है तो इसमें एक नाम जो सबसे अधिक लोकप्रिय सालों से रहा है वो मिलिंद सोमन का है। मिलिंद सोमन का धोती में वॅाक करते हुए उन दिनों की याद ताजा हो गई जब मिलिंद सोमन टीवी पर अपने लुक और फिटनेस के लिए नंबर 1 पर माने जाते थे। मिलिंद सोमन काफी समय से सुपरमॅाडल आफ द ईयर शो को जज कर रहे हैं। शो सुपरमॅाडल आफ द ईयर 2 का नया प्रोमो सामने आया है।
इस प्रोमो में मिलिंद सोमन 26 साल के बाद धोती पहनकर रैंप पर वॅाक कर रहे हैं। इस प्रोमो में आप देखेंगे कि सभी कंटेस्टेंट के बीच मिलिंद सोमन ने अपने वॅाक से स्टेज पर आग लगा दी। यहां तक कि वहां मौजूद मलाइका अरोड़ा भी खुद को नहीं रोक पाईं। मलाइका अरोड़ा के साथ जब शो की एक और जज अनुषा दांडेकर ने भी मिलिंद सोमन को देखा तो उनकी भी नजर नहीं हट पा रही थी। मलाइका और अनुषा के सामने मिलिंद सोमन ने अपनी अदा भी दिखाई।

मिलिंद सोमन ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। खास बात ये है कि मिलिंद सोमन के इस रैंप वॅाक पर चार चांद लगाने का काम किया है मेड इन इंडिया सांग ने। जो कि मिलिंद सोमन का ही सुपरहिट सांग रहा है। इस वीडियो में मिलिंद सोमन जिस तरह से अपना टशन और स्टाइल दिखा रहे हैं इसे देख वहां मौजूद हर किसी आंख चमक गई।
मलाइका अरोड़ा ने जैसे ही मिलिंद सोमन को हॅाट वॅाक करते देखा वह उनके लिए हूटिंग करने लगीं। अनुषा दांडेकर भी मिलिंद सोमन के लिए चीखती हुई नजर आयीं। मिलिंद सोमन ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि और 26 साल बाद एक बार फिर से। इस वीडियो पर मिलिंद की पत्नी अंकिता कंवर ने भी कमेंट करते हुए लिखा है कि ये कैसे लीगल हो सकता है कि तुम हमेशा इतना हॅाट लगो। मिलिंद सोमन की इस तस्वीर पर फैंस तेजी से कमेंट कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











