Jhalak Dikhhla Jaa 10: देवदास सांग पर Madhuri Dixit की नकल करने लगीं Janhvi Kapoor, ऐसा हुआ हाल

झलक दिखला जा सीजन 10 पर हर गेस्ट आने के साथ जज माधुरी दीक्षित के साथ डांस करने का मौका नहीं छोड़ता है। ऐसा ही कुछ किया है जान्हवी कपूर ने। लेकिन डांस के दौरान एक ऐसा मौका आया,जब माधुरी को श्रीदेवी की याद आ गई। झलक दिखला जा के मंच पर पहली दफा माधुरी और श्रीदेवी ने एक साथ डांस किया।जान्हवी कपूर अपनी आगामी फिल्म मिली के प्रमोशन के लिए झलक दिखला जा 10 आयेंगी। इसका एक प्रोमो रिलीज हुआ है।
दोनों एक साथ फिल्म देवदास के सांग काहे छेड़ छेड़ मोहे पर एक दूसरे के साथ स्टेप करती हुई दिखाई देंगी। जिसे देखकर वहां बैठे सभी लोग खुश हो जाते हैं। जान्हवी कपूर के साथ डांस करने से पहले माधुरी दीक्षित याद करती हैं श्रीदेवी को। वह झलक के स्टेज पर डांस करने से पहले जान्हवी से कहती हैं कि इसी मंच पर मैंने आपकी मम्मी श्रीदेवी के साथ डांस किया था। रेड ड्रेस में जान्हवी ठीक माधुरी के बगल में खड़े होकर उन्हीं को कॅापी करने की कोशिश करती हैं।
Madhuri aur Janhvi ki inn adaaon par nisaar ho jaane ke liye rahiye ready 🤩
— ColorsTV (@ColorsTV) October 27, 2022
Dekhiye #JhalakDikhhlaJaa har Sat-Sun, raat 8 baje, sirf #Colors par. Anytime on @justvoot @PypAyurved @LibertyShoesLtd @stingind @MadhuriDixit #JanhviKapoor pic.twitter.com/oys5QXPuyO
लेकिन माधुरी की अदा और डांस की नकल करना हर किसी के बस की बात नहीं है। इस वीडियो में माधुरी दीक्षित के चेहरे के भाव से आपकी नजर नहीं हटेगी। पूरा डांस एक्ट खत्म होने के बाद जान्हवी को माधुरी गले लगा लेती हैं। दोनों को एक साथ डांस करता हुए देख करण जौहर और नोरा फतेही तारीफ करते हुए नहीं थमते हैं।
इसी के साथ उस वक्त की भी एक झलक दिखाई जाती है, जब माधुरी और श्रीदेवी ने एक साथ डांस किया था। आपको बता दें कि मिली एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है। जो कि असल घटना से प्रेरित है। यह फिल्म 4 नवंबर को रिलीज होगी। पूरी फिल्म का भार जान्हवी कपूर के कंधों पर है। साल 2019 की मलयालम फिल्म हेलेन का रीमके है। जो कि सर्वाइवर-थ्रिलर फिल्म है। मिली के अलावा जान्हवी कपूर की अगली फिल्म बवाल है। जो कि 7 अप्रैल 2023 में रिलीज होगी। करण जौहर की मिस्टर एंड मिसेज माही में भी जान्हवी नजर आयेंगी।


Click it and Unblock the Notifications











