पापा के गाने पर मिखाइल का क्यूट वीडियो वायरल, मुनव्वर फारुकी के बेटे ने जीता लोगों का दिल

मुनव्वर फारुकी जब से बिग बॉस सीजन 17 के विनर बने हैं उनको लगातार प्रोजेक्ट्स मिल रहे हैं। हाल ही में उनका एक गाना रिलीज हुआ है जिसमें वो हिना खान के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो के रिलीज होते ही ये काफी ज्यादा चर्चा में रहा है और लोगों को द्वारा पसंद किया गया है।
लेकिन अब अपने पापा के गाने हल्की हल्की का फैन उनका बेटा मिखाइल भी हो चुका है। एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो मस्ती में है और कार में बैठकर गाना गुनगुनाते हुए नजर आ रहे है।
इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो में मुनव्वर और उनके बेटे को कार में गाने पर खुशी से ताली बजाते हुए दिखाया गया है। उनके साथ मुनव्वर भी मस्त हैं और वो उस पल को और भी दिलचस्प बना देते हैं। मिखाइल को इस दौरान ताली बजाते हुए देखा गया है। इस वीडियो के सामने आते ही लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स
एक ने लिखा, ''पुराना वीडियो है जब वो मिखाइल से मिलने जूनागढ़ गया था लगभग 1 साल पहले।'' एक ने लिखा, ''बहुत पुराना वीडियो है भाई।'' एक ने लिखा, ''बाप बेटे की जोड़ी शानदार है। एक ने लिखा, बेटा तो अच्छा है।''
एक का कहना है, ''मैंने यह क्लिप देखी। मैं उनके पिता का प्रशंसक नहीं हूं और मैं उन्हें पसंद नहीं करता.. फिर भी, भगवान इस छोटे बच्चे को हमेशा आशीर्वाद दें।'' एक ने लिखा, ''शानदार है वीडियो, बेहद क्यूट।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।
मुनव्वर फारुकी के लिए ये साल काफी शानदार है क्योंकि कई नए प्रोजेक्ट्स उन्होने साइन किए हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि वो बड़ा सितारे बनने के लिए रास्ते में हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications