बॉक्सर टायसन भी बिग बॉस 5 में
बिग बॉस सिजन 5 कुछ ज्यादा ही सिजलिंग होने वाला है क्यों कि इसबार बॉक्सिंग चैंपियन माइक टायसन को बिग बॉस ने बुलावा भेजा है। माइक अपनी खतरनाक बॉक्सिंग के लिए जाने जाते हैं। बॉक्सिंग वर्ल्ड में कॉन्ट्रोवर्सी किंग के नाम से मशहूर हैं। लगातार कॉन्ट्रोवर्सी में रहने के कारण ही बिग बॉस ने इस सिजन के सितारों में टायसन का भी नाम शामिल कर लिया है। आपको याद होगा कि इससे पहले बिग बॉस के घर में पामेला ऐंडरसन,उनके बाद कुछ एपिसोड्स के लिए खली को भी बुलावा भेजा था। जिनकी एंट्री के साथ ही इस शो की टीआरपी काफी हाई हो गयी थी।
इसी टीआरपी के चक्कर के चलते ही इस सिजन में पूरे एपिसोड्स के लिए इन्हें अपना मेहमान बना लिया है। टायसन हॉलिवुड की सुपरहिट फिल्म
हैंगओवर में गेस्ट अपीरियेंस का रोल भी दे चुके हैं।अगर हम बिग बॉस के चारों सिजन पर नज़र डालें तो इस कायर्कऱम की टीआरपी विदेशी
मेहमानों के कारण कुछ ज्यादा ही बढ़ जाती है। इससे पहले लंदन की जेड गुडी,जमर्नी की क्लॉउडिया को भी इस घर का मेहमान बनाया जा चुका है।
बिग बॉस के घर में जो भी मेहमान आता है आगे चल कर काफी मशहूर हो जाता है राहुल महाजन, वीना मलिक, अश्मित पटेल ने भी
बिग बॉस से काफी नाम कमाया। इस बार सीजन 5 को लेकर पहले ही सलमान खान और संजय दत्त में काफी विवाद हो चुके हैं। देखना यह है कि बाक्सर माइक टायसन बिग बॉस के घर में कितने दिनों तक टिके रह सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications












