..................... Mika Singh starts with 'Swayamvar - Mika Di Voti' to find his true love! मीका सिंह ने 'स्वयंवर- मीका दी वोटी' से अपना सच्चा प्यार पाने के लिए की शुरुआत! - Hindi Filmibeat

मीका सिंह ने 'स्वयंवर- मीका दी वोटी' से अपना सच्चा प्यार पाने के लिए की शुरुआत!

By Filmibeat Desk

देश के सबसे योग्य कुंवारे मीका सिंह का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है, स्टार भारत के ऐतिहासिक शो, 'स्वयंवर - मीका दी वोटी' ने सिल्वर स्क्रीन पर अपनी धमाकेदार शुरुआत कर ली है। किंग मीका सिंह को उनकी 12 खूबसूरत प्रतियोगी दुल्हनें उन्हें लुभाने के लिए तैयार हैं, जिस शो की मेजबानी सुरों के सरताज सिंगर शान करेंगे, जो मीका के बहुत करीबी दोस्त हैं। यह शो मीका के उन वास्तविक पक्षों की झलक देगा, जिसे लोग रूबरू नहीं है।

यह शो उस सिंगिंग सुपरस्टार की यात्रा को दर्शाता है, जिसने लाखों लोगों का दिल अपने गानों से जीता है और अब वे अपने सच्चे प्यार को पाने की यात्रा पर हैं। इस शो के मेकर्स ने भारतीय टेलीविजन पर पहले कभी नहीं देखे गए एक भव्य पैमाने पर बने इस शो के सेट को बनाने, मीका का परिवार, पूरी बॉलीवुड और टेलीविजन बिरादरी को एक साथ लाकर इस ख़ुशी में शामिल होने को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ी है।

mika di voti, mika singh, मीका दी वोटी, मीका सिंह

ताकि जीवन साथी की तलाश में वे, मीका का समर्थन कर सकें। 'स्वयंवर - मीका दी वोटी' शो का हर एपिसोड मनोरंजन के धमाकेदार खुराकों से भरा एक स्टार स्टडेड अफेयर होगा।

जहाँ मीका के दोस्त और कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा से लेकर उनके बड़े भाई दलेर मेहंदी, कृष्णा अभिषेक, स्टार भारत रोमांटिक की जोड़ियां जैसे शहीर शेख - हिबा नवाब, करण वाही - नियति फतनानी, ईशान धवन - पंखुड़ी अवस्थी रोडे और कई अन्य सितारे नज़र आएँगे जो संगीत, हास्य, नाटक, मस्ती के साथ न सिर्फ सभी का मनोरजन करेंगे बल्कि मीका को कई जरुरी टिप्स भी देंगे, जिससे वे अपने जीवन का सबसे महत्वपूर्ण निर्णय ले सकें।

शो के सितारे, गायक और कलाकार मीका सिंह ने बताया कि, "मैं बहुत उत्साहित हूं और आखिरकार अपनी ड्रीम गर्ल को खोजने के लिए पूरी तरह तैयार हूं - 'दूसरों की शादी में मैं बहुत भांगड़ा पा लिया, अब अपनी बारी है'। मैं खुशनसीब हूं कि इतने सारे लोग मुझे प्यार करते हैं और जैसे ही मैंने अपनी इस यात्रा शुरू की, वे सभी लोग जो मेरे जीवन का हिस्सा हैं वे शो में मेरे लिए आए ताकि मुझे मेरे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मदद मिल सके।

पिता समान मेरे बड़े भाई दलेर पाजी, मेरे सबसे अच्छे दोस्त शान, जिन्हें मैं 20 से भी अधिक वर्षों से जानता हूं, मेरे भाई कपिल शर्मा, दिव्यांका त्रिपाठी, रवीना टंडन और कई अन्य लोग भी आए। इन सभी लोगों के साथ मेरा बहुत करीबी रिश्ता है। वे यहां मशहूर हस्तियों के रूप में नहीं बल्कि मेरे दोस्तों के रूप में आ रहे हैं।

मैं स्टार भारत का सदा आभारी हूं, जिसने मुझे 'स्वयंवर - मीका दी वोटी' के माध्यम से अपनी जीवनसंगिनी खोजने का अवसर दिया। मुझे उम्मीद है कि मेरी इस महत्वपूर्ण यात्रा पर सभी दर्शक मेरे इस शो को पसंद करेंगे और मुझे अपना आशीर्वाद देंगे।

"शो की अवधारणा हमारे अपने संगीत की दुनिया के सेंसेशन के लिए सही जीवनसाथी खोजने की है। 27 एपिसोड वाला यह शो अपने रोमांचक अनूठे तत्वों के साथ सबसे हटके साबित होगा। एसओएल प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित इस शो में 12 प्रतियोगी शामिल हैं जो मीका सिंह के दिल को जीतने के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे। देखिए 19 जून से, रात 8 बजे शो का पहला प्रीमियर और हर सोमवार से शुक्रवार, रात 8 बजे केवल स्टार भारत पर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X