'स्वयंवर - मीका दी वोटी' के सेट पर हुआ शान और मीका सिंह की अटूट दोस्ती का खुलासा
स्टार भारत के बहुप्रतीक्षित शो 'स्वयंवर-मीका दी वोटी' की धमाकेदार शरुआत हो चुकी है और दर्शकों द्वारा इसे ख़ूब पसंद किया जा रहा है। शो में मीका सिंह और उनकी जीवनसंगिनी बनने आई 12 प्रतियोगीयों की एंट्री देखकर दर्शक इससे जुड़ी हर बारीकी जानने के लिए उत्साहित हैं।
इसी बीच आज के एपिसोड में मीका, अपने शो के होस्ट और जिगरी दोस्त, सिंगर शान और उनसे जुड़ी कई अनसुनी बातों को दर्शकों से शेयर करेंगे, जिसे देखना और जानना दर्शकों के लिए इंट्रेस्टिंग होगा।संगीत की दुनिया के सुपरस्टार और हमारे योग्य वर मीका सिंह ने उस वक्त का एक किस्सा शेयर करते हुए बताया जब वे इंडस्ट्री में बिलकुल नए थे।

उन्होंने बताया जब उनके बड़े भाई दलेर पाजी और शान एक मंच पर एक साथ परफॉर्म कर रहे थे इस दौरान मीका, शान के साथ फोटो क्लिक करवाना चाह रहे थे और उस समय के साथ शान और मीका का रिश्ता इतना मजबूत होता चला गया कि शान की माँ, मीका की शादी के लिए रिश्ते भेजा करती थीं क्योंकि मीका को शान की पत्नी राधिका की तरह जीवनसंगिनी चाहिए।
आज इंडस्ट्री में शान और मीका का रिश्ता इतना मजबूत और चर्चित है इसकी सही मिसाल यह भी है जहां 'स्वयंवर - मीका दी वोटी' शो के होस्ट बनकर वे लगातार मीका की मदद कर रहे हैं। ऐसी ही कई और बातों को जानने के लिए देखते रहिए 'स्वयंवर - मीका दी वोटी' शो हर सोमवार से शुक्रवार, रात 8 बजे केवल स्टार भारत पर !
27 एपिसोड वाला यह शो अपने रोमांचक अनूठे तत्वों के साथ सबसे हटके साबित होगा। एसओएल प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित इस शो में 12 प्रतियोगी शामिल हैं जो मीका सिंह के दिल को जीतने के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे। देखिए 19 जून से, रात 8 बजे शो का पहला प्रीमियर हुआ।


Click it and Unblock the Notifications
