Mika Di Vohti: आकांक्षा पुरी बनीं मीका सिंह की 'दुल्हनिया', 12 साल पुरानी दोस्त को लाइफ पार्टनर

मीका सिंह के स्वंयवर 'मीका दी वोटी' का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। लोगों को ये शो काफी पसंद आ गया। आखिरकार, रविवार को ये फैसला भी हो गया कि कौन मीका सिंह की दुल्हन बनेंगी। मीका सिंह ने अपनी पुरानी दोस्त आकांक्षा पुरी को अपने पार्टनर के रूप में चुना है। ग्रैंड फिनाले में प्रांतिका दास और नीत महल को हराकर आकांक्षा पुरी ने मीका सिंह के दिल में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहीं।

आकांक्षा पुरी के बारे में आपको बता दें कि, उन्होंने वाइल्ड कार्ड प्रतिभागी के रूप में शो में एंट्री की थी और अब वो शो जीत चुकी हैं। मीका सिंह को असल में तीनों ही फाइनलिस्ट से लगाव हो गया था लेकिन उन्होंने माना कि आकांक्षा उन्हें सबसे अच्छे से जानती हैं।

Recommended Video

Mika Singh marriage |Mika Di Vohti |Mika Singh Akanksha Puri wedding |Swayamvar Mika Di Vohti Winner

Mika Singh, मीका सिंह, टीवी शो, मीका दी वोटी

इसकी एक वजह ये भी है कि दोनों लंबे अरसे तक एक दूसरे के दोस्त रह चुके हैं। उनकी एंट्री के साथ ही कयास लगने भी शुरू हो गए थे कि आकांक्षा पुरी ये शो जीत कर मीका सिंह की पत्नी बन सकती हैं।

द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि मीका सिंह ने स्टेज पर आकांक्षा पुरी को माला पहनाकर ये बता दिया कि उनकी पसंद आकांक्षा पुरी हैं।

मीका सिंह फिलहाल शादी करने से पहले आकांक्षा पुरी के साथ कुछ समय बिताना चाहते हैं। उन्होंने आकांक्षा के परिवार से भी मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X