Mika Di Vohti: कौन हैं मीका सिंह की फेवरिट प्रांतिका दास? क्या बनेंगी सिंगर की दुल्हनियां

मीका सिंह के स्वंयवर 'मीका दी वोटी' का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। लोगों को ये शो काफी पसंद आ रहा है। मीका सिंह से शादी रचाने के लिए कई लड़कियां पहुंचीं लेकिन एक नाम की चर्चा इन दिनों सोशल मीडिया पर तेज है और वो हैं शो की कंटेस्टेंट प्रांतिका दास।

प्रांतिका दास 'मीका दी वोटी' की फाइनलिस्ट हैं और सिंगर का दिल वो पहले ही जीत चुकी हैं। उनकी क्यूटनेस और बच्चों सा स्वभाव मीका सिंह को भी काफी पसंद आया है। उनकी और मीका सिंह की शानदार केमिस्ट्री शो पर नजर आई है तो वहीं, दोनों को साथ-साथ दर्शक भी देखना चाहते हैं।

mika-di-vohti-know-about-singer-s-favorite-prantika-das-who-is-getting-popularity

शो में यूं तो कई लड़कियों ने भाग लिया और हर किसी ने मीका सिंह का दिल जीतने की कोशिश की। लेकिन, प्रांतिका दास ने मीका सिंह को सबसे ज्यादा इंप्रेस किया। अब जब वो शो में जीत के काफी करीब पहुंच चुकी हैं तो इस बात की भी संभावना है कि प्रांतिका ही मीका सिंह की दुल्हनिया बनें।

प्रांतिका दास के बारे में बात करें तो वो कोलकाता की रहने वाली हैं। प्रांतिका एक्ट्रेस और मॉडल हैं। शो में आने के पहले वो बंगाली और तेलुगु फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा प्रांतिका दास कई म्यूजिक वीडियोज भी कर चुकी हैं।

इतना ही नहीं प्रांतिका ने कई ब्यूटी पीजेंट्स में भी हिस्सा लिया है और अपनी जीत दर्ज की है। वो 2019 में बंगाल की टॉप 12 मॉडल में शामिल हो चुकी हैं। खुद मीका सिंह ने भी माना था कि शो में उनकी फेवरिट प्रांतिका दास ही हैं।

मीका सिंह को चारों फाइनलिस्ट के घर जाने का मौका मिला। वहीं, प्रांतिका के घर पर उनका बंगाली परंपरा के साथ भव्य स्वागत किया गया। प्रांतिका के घरवालों ने उनकी खातिरदारी बिल्कुल जमाई की तरह की और उन्हें कई तरह के बंगाली व्यंजन परोसे गए। मीका सिंह और प्रांतिका ने कई फन गेम्स भी इस दौरान खेले जो बंगाली रीति-रिवाज के अनुसार शादी के बाद होती है।

मीका सिंह अक्सर प्रांतिका दास को 'क्यूट बच्चा' कहकर बुलाते हैं। मीका सिंह साथ ही ये भी कह चुके हैं कि उन्हें पता है कि असलियत में प्रांतिका काफी मैच्योर है लेकिन उनके साथ वो भी बच्चा महसूस करते हैं। हालांकि, कई कंटेस्टेंट को प्रांतिका का ये व्यवहार पसंद नहीं आता लेकिन मीका की फेवरिट वो बन चुकी हैं।

प्रांतिका ने कई क्षेत्रीय फिल्मों में काम किया हैं। इस शो से प्रांतिका को पहचान मिली है और ऐसा लग रहा है मीका सिंह उन्हें अपना जीवनसाथी चुन सकते हैं। हालांकि, उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी की एंट्री ने शो के सारी समीकरण को पलटकर रख दिया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X