मीका दी वोटी ग्रांड प्रीमियर: कपिल शर्मा ने मीका सिंह को लगाया काला टीका और यूं शुरू हुई दुल्हन की खोज

स्टार भारत पर स्वयंवर का नया सीज़न मीका दी वोहटी शुरू हो चुका है। ग्रांड प्रीमियर पर शान, मीका सिंह के स्वयंवर के होस्ट बन कर मीका सिंह को होने वाले दूल्हे के तौर पर इंट्रोड्यूस करते दिखाई दिए। मीका सिंह ने शो पर एंट्री गाना गाते हुए ली है। शो पर 12 लड़कियों के बीच मीका सिंह अगले 12 हफ्तों तक अपनी परफेक्ट दुल्हनिया की खोज करते दिखाई देंगे।

मीका सिंह ने ये भी बताया कि अपनी परफेक्ट दुलहनिया में उन्हें क्या चाहिए। पहले वो ये बता चुके हैं कि वो ये जानते हैं कि इस शो पर लड़कियां पैसे और फेम के लिए आएंगी। लेकिन मीका को इससे दिक्कत नहीं है।

mika-di-vohti-grand-premiere-mika-singh-kicks-off-search-for-soulmate-kapil-sharma-puts-a-kala-teeka

मीका सिंह ने बताया कि हर कोई चाहता है कि उन्हें अच्छा कमाने वाला पति मिले इसलिए अगर लड़कियां उनसे पैसे के लिए शादी करना भी चाहती हैं तो इसमें कुछ गलत नहीं है। प्रीमियर एपिसोड पर मीका 12 लड़कियों से मिले और पहले ही एपिसोड में इन लड़कियों में आपस में तू तू मैं मैं शुरू हो चुकी है।

लड़कियों को मीका काफी क्यूट लगे। कुछ का मानना है कि चूंकि वो पंजाबी इसलिए तुरंत ही Comfortable करवा देते हैं। वहीं लड़कियों ने मीका को मिलते ही बताया कि वो कितने हैंडसम हैं। लड़कियों से मिलने के अलावा, ग्रांड प्रीमियर में और भी काफी कुछ हुआ।

छोटे भाई ने लगाया काला टीका

छोटे भाई ने लगाया काला टीका

मीका को इस शो में सपोर्ट करने पहुंचे कॉमेडियन कपिल शर्मा। दोनों ने बताया कि वो एक दूसरे को भाई की तरह प्यार करते हैं और एक दूसरे के पड़ोसी भी हैं। कपिल ने आते ही मीका का चश्मा हटाया और बताया कि इससे पता चलेगा कि मीका को कौन सी लड़की कैसी लग रही है। वहीं कपिल ने मीका को अपनी पत्नी गिन्नी का दिया हुआ तोहफा भी दिया। कपिल ने गिन्नी की ओर से मीका को काला टीका लगाया और फिर शो की शुरूआत हुई।

गिन्नी भाभी जैसी पत्नी

गिन्नी भाभी जैसी पत्नी

मीका ने बताया कि उन्हें बिल्कुल कपिल की पत्नी गिन्नी जैसी पत्नी चाहिए जो आते ही पूरा घर संभाल ले। मीका ने बताया कि चूंकि वो शो करते हैं तो वो ज़्यादातर समय घर से बाहर रहते हैं और घर संभालने का वक्त नहीं मिल पाता है। हालांकि, उन्हें बिल्कुल भी दिक्कत नहीं होगी अगर उनकी पत्नी बाहर काम करती होगी तो। इसलिए उन्हें कपिल की पत्नी, यानि कि अपनी गिन्नी भाभी जैसी पत्नी चाहिए जो घर, बाहर, परिवार सब संभाल ले।

बड़े भाई से मिला आशीर्वाद

बड़े भाई से मिला आशीर्वाद

मीका को आशीर्वाद देने उनके बड़े भाई दलेर मेहंदी भी आए। उन्होंने बताया कि उन्होंने 8 साल मीका के साथ काम किया है, दोनों ने एक साल में लगभग 370 शो किए थे। उन्होंने बताया कि जो भी लड़कियां आई हैं वो हमारे घर बहू बनकर आएगी और उसे दलेर मेहंदी बताना चाहते थे कि मीका से बड़ा जोरू का ग़ुलाम कोई हो ही नहीं सकता।

कृष्णा अभिषेक ने संभाला स्टेज

कृष्णा अभिषेक ने संभाला स्टेज

शो के दौरान, कृष्णा अभिषेक भी स्टेज पर अपनी परफॉर्मेंस से इंटरटेन करते दिखाई दिए। मीका की वोटी का ग्रांड प्रीमियर, जोधपुर में हुआ है और इस दौरान, दर्शक भी प्रीमियर के दौरान मौजूद थे। कृष्णा ने बताया कि मीका का इतना बड़ा फार्महाउस है और इसलिए वो अब शादी करने आए हैं।

स्टार परिवार का मिला साथ

स्टार परिवार का मिला साथ

इस दौरान स्टार भारत पर आने वाले सीरियल की तीन लीड जोड़ियां, मीका का साथ देने पहुंचीं। शाहीर शेख - हिबा नवाब, पंखुरी अवस्थी - इशान धवन और करण वाही - नियति फातनानी स्टेज पर परफॉर्म करते दिखे। वहीं उन्होंने मीका से पूछा कि उन्हें कैसी पत्नी चाहिए और मीका ने बताया कि वो जो मेहमान नवाज़ी करना जाने क्योंकि पंजाबी मेहमान नवाज़ी के लिए जाने जाते हैं।

अभी तक क्यों नहीं की शादी

अभी तक क्यों नहीं की शादी

इस दौरान, करण वाही, मीका सिंह के साथ छोटी मोटी नोकझोंक करते दिखाई दिए। उन्होंने मीका से पूछा कि ये स्वयंवर का फैसला कैसे लिया जिस पर मीका ने जवाब दिया कि अब तक वो केवल संगीत पर ध्यान दे रहे थे। संगीत ही उनकी पत्नी थी। लेकिन अब वो ज़िंदगी में एक साथी चाहते हैं।

कल से शुरू होगी खोज

कल से शुरू होगी खोज

अब मीका 12 लड़कियों से मिल चुके हैं। देखना है कि इन 12 लड़कियों में से कौन सी लड़की मीका का दिल जीत पाती है और उनकी वोटी बन पाती है। मीका की वोटी हर दिन स्टार भारत और डिज़्नी हॉटस्टार पर प्रसारित होगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X