एक झटके में इस एक्टर का तबाह हुआ करियर, फिल्मों में जाने के चक़्कर में गंवाया सुपरहिट शो

Amar Upadhyay

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीरियल काफी ज्यादा हिट गया था और इसे स्टार प्लस पर टेलीकास्ट किया गया था। इस सीरियल में हर किरदार को दर्शकों द्वारा भी काफी प्यार मिला। लेकिन आज हम आपको इस शो में मिहिर विरानी का किरदार निभाने वाले अमर उपाध्याय की बात करने वाले हैं। बता दें कि मिहिर विरानी के किरदार से वह रातों-रात स्टार बन गए थे। लेकिन उनकी एक गलती उन पर भारी पड़ गई और उनके करियर में डाउनफॉल आ गया। तो चलिए जानते हैं कि एक्टर का करियर कैसे तबाह हुआ।

2 साल में ही छोड़ा शो

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अमर उपाध्याय एक समय पर टीवी के जाने-माने एक्टर हुआ करते थे। उनका अंदाज भी हर किसी को काफी ज्यादा पसंद आता था। उन्होंने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीरियल में मेहर विरानी का किरदार निभाया। जहां से उन्हें काफी ज्यादा लोकप्रियता हासिल हुई थी। लेकिन उन्होंने 2 साल के बाद में ही उस शो को छोड़ दिया।

अमर को हुई थी जेपी दत्ता की फिल्म ऑफर

दरअसल आपको बता दें कि अमर उपाध्याय जब क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीरियल में काम कर रहे थे तो उन्हें जेपी दत्ता की फिल्म LOC करगिल ऑफर हुई थी। इस फिल्म में बड़ी स्टार कास्ट थी और बड़े फिल्ममेकर कि यह फिल्म थी। जिस वजह अमर उपाध्याय ने इस शो को छोड़ दिया और फिल्म का ऑफर स्वीकार कर लिया। लेकिन LOC करगिल फिल्म बुरी तरह से बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। अमर उपाध्याय ने टेलीविजन का सबसे मशहूर और बड़ा शो छोड़ दिया था और उनको बाद में पछतावा भी हुआ।

अमर उपाध्याय ने अपने गलत फैसले पर जताया अफसोस

अमर उपाध्याय ने इसी पर एक इंटरव्यू के दौरान यह भी कहा था कि क्योंकि सास भी कभी बहू थी जो छोड़ने का फैसला उनका गलत था। जल्दबाजी में लिए हुए फैसले पर एक्टर ने निराशा भी जाहिर की थी। एक्टर ने कहा था कि "मिहिर विरानी की सफलता के बाद में मुझे काफी सारे ऑफर आए थे। जेपी दत्ता ने अपनी फिल्म में एक बड़ा ब्रेक दिया। मैं उस समय कुछ भी नहीं था और एक शो से सुपरस्टार बन गया था। बाद में मुझे बॉलीवुड ब्रेक मिला और मैं इतना बड़ा ऑफर हाथ से जाने नहीं देना चाहता था।"

अमर उपाध्याय ने मानी अपनी असफलता

अमर उपाध्याय को अपने फेलियर को को बोलने में कोई भी शर्म नहीं आती है। उनका मानना है कि असफलताओं से लोगों को सीखना चाहिए। उन्होंने इस पर साफ कहा कि वह शत-शत से दिल नहीं कर पाए। इसके बावजूद भी अमर उपाध्याय आज भी टेलीविजन और फिल्मों में काफी ज्यादा एक्टिव हैं। लेकिन वह कभी भी बड़े हीरो नहीं बन पाए और उनके शो कब आते हैं और कब चले जाते हैं किसी को पता नहीं चलता।

अमर उपाध्याय का वर्क फ्रंट

अमर उपाध्याय के वर्क फ्रंट की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने कसौटी जिंदगी की, कुसुम, मोलकी जैसे बड़े-बड़े सीरियल्स में काम किया। वही साथ ही साथ उन्होंने बॉलीवुड में भी एंट्री मारी और उन्होंने भूल भुलैया 2, इट्स माय लाइफ जैसी फिल्मों में काम किया। आखरी बार अमर उपाध्याय को सीरीज स्कूप में देखा गया था।

More from Filmibeat

Read more about: amar upadhyay
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X