Bigg Boss 15: कौन हैं बिग बॉस 15 की कंटेस्टेंट मीशा अय्यर, कई रियालिटी शो में ले चुकीं हिस्सा- डिटेल
बिग बॉस 15 का ग्रैंड प्रीमियर हुआ और अब धमाकेदार एपिसोड की शुरुआत हो चुकी है। इस बार करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश से लेकर जय भानुशाली जैसे स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट्स ने एंट्री की। इनमें से एक मीशा अय्यर भी मानी जा रही हैं जिन्हें रियालिटी शो का अच्छा अनुभव रहा है। आइए मीशा अय्यर की जिंदगी से लेकर उनकी प्रोफाइल के बारे में बताते हैं। जानिए कौन हैंमीशा अय्यर, उनका करियर, उनके विवाद और उनकी जिंदगी से लेकर उनके बारे में हर छोटी डिटेल।
मीशा अय्यर एक्टर, मॉडल और वीडियो जॉकी के तौर पर खुद का परिचय देती हैं। उनकी अच्छी खासी हाइट हैं दिखने में सुंदर हैं और पर्सनैलिटी भी काफी जबरदस्त है। बिग बॉस 15 में भी वह अपने व्यू खूब बढ़िया तरीके से रखती नजर आ रही हैं।

मीशा अय्यर ने विकास गुप्ता के शो ऐस ऑफ स्पेस में भी भाग लिया था और ये एक रियालिटी शो था। जहां उनके साथ इस शो में दिव्या अग्रवाल से लेकर प्रतीक सहजपाल नजर आए थे। इतना ही नहीं एमटीवी के मशहूर रियालिटी शो स्प्लिट्सविला 12 में मीशा अय्यर नजर आ चुकी हैं।
रियालिटी शो के साथ साथ मीशा अय्यर एक फैशन डीवा भी हैं। वह सोशल मीडिया से लेकर कई प्लेटफॉर्म के जरिए फैंस को फैशन टिप्स भी देती दिख जाती हैं। सोशल मीडिया पर अपने क्रिएटिव सेंस और अंदाज के लिए भी वह जानी जाती हैं।
मीशा अय्यर के पास कई रियालिटी शो का अनुभव हैं और इसी वजह से वह बिग बॉस 15 की अच्छी दावेदार मानी जा रही है। उनका शुरुआती खेल भी शानदार दिख रहा है।
देखिए मीशा अय्यर की तस्वीरें और वीडियो


Click it and Unblock the Notifications











