Met Gala का फैशन Urfi Javed के आगे पड़ा फीका, इन विदशी हसीनाओं ने कॉपी कर लिया एक्ट्रेस का स्टाइल

Met Gala 2024: फैशन की दुनिया के सबसे बड़े इवेंट मेट गाला की शुरुआत हो चुकी है और सभी सितारे अपने बेस्ट फैशन में आकर अपने फैंस को चौंका रहे हैं। इस इवेंट के पहले दिन आलिया भट्ट ने भी एंट्री मारी और उनकी साड़ी की सबने तारीफ की। हालांकि मेट गाला में उर्फी के फैशन की भी खूब धूम रही।
उर्फी का ड्रेसिंग स्टाइल बेहद अटपटा माना जाता है। वो अपने आउटफिट को लेकर आए दिन ट्रोल होती रहती हैं, लेकिन आज पता चला कि उर्फी वेस्टर्न स्टाइल को कितना करीब से समझती हैं। उर्फी के इस समझ का अंदाजा उस वक्त हुआ जब मेट गाला में एक नहीं बल्कि कई हसीनाओं एक्ट्रेस के आउटफिट से इंस्पायर्ड कपड़े पहने।
उर्फी जावेद ने एक इवेंट में जहां पर करण जौहर भी मौजूद थे, उस इवेंट में यूनिवर्स थीम का एक आउटफिट उर्फी ने पहना था। जिसमें स्कर्ट की जगह पर कुछ ऐसा स्क्रीन फिट था जिसमें सोलर सिस्टम नजर आ रहा था और लाइट जलाने पर पर वो सोलर सिस्टम घूम भी रहा था। वहीं मेट गाला 2024 में मॉडल अमेलिया ग्रे हैमलिन भी उर्फी के जैसा आउटफिट पहने हुए नजर आईं। उन्होंने पीले रंग का गाउन पहना था, जिसके अंदर लाइट में छोटे-छोटे पौधे नजर आ रहे थे।
यही नहीं कुछ दिन पहले उर्फी जावेद ब्लू कलर के गाउन में नजर आई थीं, जिसका वजन 90 से 100 किलो के बीच में था। उनका ये गाउन 450 मीटर से ज्यादा कपड़े में बना था। उर्फी ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने ही इसका डिजाइन तैयार किया था, और इसे बनाने में उन्हें और उनकी टीम को लगभग दो से तीन महीने लगे। अब मेट गाला में उर्फी की ब्लू ड्रेस को ब्लैक रंग में विदेशी पॉप सिंगर कार्डी बी पहनकर आईं। उनकी ड्रेस भी उर्फी की ड्रेस की तरह काफी ज्यादा लंबी लग रही थी।
हाल ही में उर्फी ने एक बटरफ्लाई ड्रेस पहनी हई थी। उन्होंने एक ऑफ शोल्डर गाउन ब्लैक पहना था जिसमें पत्तियां बनी हुई थीं। उर्फी के ताली बजाने पर वो पत्तियां खुलीं और फिर उन पत्तियों से तितलियां निकल गईं। वहीं, मेट गाला में आज मोना पटेल ने भी मूविंग बटरफ्लाई ड्रेस पहनी हुई थी। जिसे देखने के बाद लोगों को उर्फी की याद आ गई।


Click it and Unblock the Notifications


