Meri Zindagi Hai Tu Episode 32: इंतजार हुआ खत्म, इस दिन रिलीज होगा 32वां एपिसोड, उछल पड़े फैंस!
Meri Zindagi Hai Tu episode 32: पाकिस्तानी ड्रामा इंडिया में किस हद तक देखे जा रहे हैं ये बात किसी से छिपी नहीं है। मौजूदा वक्त में रमजान के चलते इनका क्रेज कुछ कम हुआ है लेकिन इस वक्त एक ड्रामा को लेकर हर कोई बात कर रहा है और इसका नाम है 'मेरी जिंदगी है तू।'

बता दें कि सोशल मीडिया इसके आखिरी एपिसोड को लेकर चर्चा हो रही है और लोग बेताबी से इसका इंतजार कर रहे हैं। सीरियल काफी धमाकेदार रहा है और लोगों ने सारे एपिसोड्स देखे हैं।
हालांकि मेकर्स ने इसका आखिरी एपिसोड रोक दिया है और अभी तक रिलीज नहीं किया है। रमजान के पहले से लोग इस ड्रामा के आखिरी एपिसोड का इंतजार कर रहे हैं। क्या आप जानते हैं कि क्यों आखिरी एपिसोड रिलीज नहीं किया गया? और ये कब रिलीज होगा? पढ़िए अपडेट..
कब रिलीज होगा 'मेरी जिंदगी है तू' का आखिरी एपिसोड?
हानिया आमिर और बिलाल अब्बास स्टारर इस सीरियल को लेकर लोग पाकिस्तान से ज्यादा इंडिया में दीवाने हैं। अब तक इस ड्रामा के कुल 31 एपिसोड आ चुके हैं और कहा जा रहा है कि 32 के बाद 33वां एपिसोड आखिरी होगा। रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स ने रमजान के चलते इस सीरियल पर अभी रोक लगा दी है। ऐसा कहा जा रहा है कि इसका आखिरी एपिसोड ईद के बाद यानि 19 मार्च के बीच रिलीज किया जा सकता है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स ने दावा किया है कि इसका 32वां एपिसोड इस शनिवार यानि 7 मार्च को रिलीज होगा। आखिरी एपिसोड के लिए 19 मार्च तक का इंतजार करना पड़ सकता है। बता दें कि सोशल मीडिया पर इस शो की दीवानगी आसमान छू रही है।
चहीते सितारे
पाकिस्तान और इंडिया में हानिया आमिर और बिलाल अब्बास को काफी पसंद किया जाता है। लोग उनके लुक्स से लेकर उनके कपड़ों तक की कॉपी करते हैं। हानिया आमिर और अब्बास अक्सर इंडिया के दर्शकों का शुक्रिया अदा करते रहते हैं। इसके पहले भी इनके सीरियल्स काफी पसंद किए गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications















