Today special- कैसे कहूं... मेरी आशिकी तुमसे ही
दिल तो चाहता है, पर कैसे कहूं
मेरी आशिकी तुमसे ही...
जी हां कुछ इसी कशमकश से गुजर रहा है आज से शुरु होने जा रहे टीवी सीरियल मेरी आशिकी तुमसे ही के हीरो रणवीर। रणवीर को मोहब्बत है इशानी से लेकिन वो उससे कह नहीं सकता क्योंकि रणवीर के पिता इशानी के पिता के यहां नौकरी करते हैं। बचपन से रणवीर छोटे स्कूल में पढ़ा है लेकिन वहीं इशानी कॉन्वेंट स्कूल से पढ़ाई करके निकली है और साथ ही उसके पास बड़े कॉलेज की डिग्री भी है। इशानी के साथ अपना बचपन बिताने के बाद जवानी में कदम रखने पर कब रणवीर इशानी से प्यार कर बैठा उसे खुद भी नहीं पता चला। लेकिन इशानी रणवीर को अपना दोस्त ही मानती है उसे अंदाजा भी नहीं है कि रणवीर के सपनों की रानी, उसके दिल को चुराने वाली लड़की खुद इशानी ही है।
रणवीर के किरदार को निभाने वाले शक्ति अरोरा का कहना है कि हालांकि इस सीरियल की कहानी हालांकि बहुत ही आम सी है कि एक गरीब लड़के को एक अमीर लड़की से प्यार हो जाता है और वो उससे अपने प्यार का इजहार नहीं कर पाता, लेकिन इसके बावजूद ये शो लोगों इस शो के किरदारों में खुद को देख पाएंगे। रणवीर और ईशानी से लोगों क प्यार हो जाएगा, उन्हें ये कहानी अपने ही आस पास की कहानी जैसी प्रतीत होगी। रणवीर ने वनइंडिया से बात करते हुए बताया कि मेरी आशिकी तुमसे ही शो के लिए उन्हें कुछ खास मेहनत नहीं करनी पड़ी क्योंकि उन्होंने शो में वही सब किया है जो कि रियल लाइफ में अपनी गर्लफ्रैंड के साथ कभी किया करते थे।
आइये देखते हैं मेरी आशिकी तुमसे ही को लेकर इस शो के कलाकारों का क्या कहना है-


Click it and Unblock the Notifications