»   » झलक दिखला जा के लिए मेरी आशिकी तुमसे ही नहीं छोड़ूंगी- राधिका मदान इंटरव्यू

झलक दिखला जा के लिए मेरी आशिकी तुमसे ही नहीं छोड़ूंगी- राधिका मदान इंटरव्यू

मेरी आशिकी तुमसे ही की ईशानी घर घर की जान सी बन गयी हैं। ईशानी यानी राधिका मदान ने हाल ही में कलर्स चैनल के डांस रियैलिटी शो झलक दिखला जा में एंट्री की है। ईशानी के लाखों फैंस ईशानी को जमकर सपोर्ट कर रहे हैं। हाल ही में ईशानी ने वनइंडिया के साथ बातचीत के दौरान अपनी प्रोफेशनल और निजी जिदंगी से जुड़ी कई बातों पर रौशनी डाली।

आइये डालते हैं ईशानी से हुई बातचीत पर एक नज़र-

मेरी आशिकी तुमसे ही और झलक दिखला जा में आपकी एंट्री कैसे हुई?

मैं बहुत पहले से ही डासिंग की शौकीन रही हूं। मैंन प्रोफेशनली डांस की ट्रेनिंग भी ली है, मैंने सोचा था कि मैं विदेश जाकर डासिंग को प्रोफेशनली अपनाउंगी लेकिन बीच में ही मेरी आशिकी तुमसे ही का ऑफर मुझे मिला और मैंने हां कर दी। इस शो के लिए मैंने अपना सपना किनारे कर दिया। लेकिन जब मुझे झलक दिखला जा का ऑफर मिला तो मुझे लगा एक बार फिर से मैं अपना सपना जी सकती हूं। मैंने तुरंत ही हां कर दी।

क्या झलक दिखला जा के लिए मेरी आशिकी तुमसे ही को आप अलविदा कह देंगी?

नहीं, मैं फिल्हाल 12 से 14 घंटे शूटिंग कर रही हूं। हर दिन पहले शूटिंग करती हूं फिर अपनी रिहर्सल्स पर जाती हूं। आजकल मैं सिर्फ 2-3 घंटे ही सो पाती हूं। अगर मैं लकी हुई तो कभी कभी आधे घंटे की नींद और मिल जाती है। मैं इस कहावत पर विश्वास रखती हूं कि कुछ पाने के लिए आपको कुछ खोना भी पड़ता है। कहां तो मैं 14 घंटे सोती रहती थी।

बॉलिवुड में बतौर एक्टर व डांसर सबसे ज्यादा कौन आपको इंसपायर करता है?

बॉलिवुड में बतौर एक्टर व डांसर सबसे ज्यादा कौन आपको इंसपायर करता है?

बतौर डांसर और एक्टर मुझे रितिक रौशन काफी इंसपायर करते हैं। रितिक रौशन एक बेहतरीन एक्टर हैं और साथ ही एक बेहतरीन डांस भी। वो पहले ऐसे एक्टर हैं जिन्होने अपने डांस से मेरे होश ही उड़ा दिये थे।

मेरी आशिकी तुमसे ही और झलक दिखला जा के अलावा भी और कोई शो कर रही हैं आप?

मेरी आशिकी तुमसे ही और झलक दिखला जा के अलावा भी और कोई शो कर रही हैं आप?

फिल्हाल तो मेरे पास बिल्कुल भी वक्त नहीं है। सभी की तरह मेरे पास भी सिर्फ 24 घंटे ही होते हैं और आजकल तो मैं सिर्फ 2-3 घंटे ही सो पाती हूं। देखते हैं झलक के बाद क्या करती हूं।

अगर आपको मौका मिला तो आप किस एक्टर को कोरियोग्राफ करना चाहेंगे?

अगर आपको मौका मिला तो आप किस एक्टर को कोरियोग्राफ करना चाहेंगे?

कोरियोग्राफ, अभी तो मैं खुद ही डांस सीख लूं पहले, कोरियोग्राफी के बारे में तो सोचा ही नहीं। लेकिन हां अगर मौका मिला तो कभी रितिक या शाहिद के साथ जरुर डांस करना चाहूंगी।

अवॉर्ड फंक्शन के दौरान हमने आपको ईशान आर्या के साथ देखा, वो आपको सिर्फ दोस्त हैं या कोई स्पेशल दोस्त?

अवॉर्ड फंक्शन के दौरान हमने आपको ईशान आर्या के साथ देखा, वो आपको सिर्फ दोस्त हैं या कोई स्पेशल दोस्त?

ईशान सिर्फ मेरा अच्छा दोस्त है।

क्या आप किसी को डेट कर रही हैं?

क्या आप किसी को डेट कर रही हैं?

जी नहीं, मैं अभी सिंगल हूं।

Please Wait while comments are loading...

Bollywood Photos

Go to : More Photos
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X