इंतजार हुआ खत्म, जल्द होंगे एकदूजे के इशानी और रणवीर
[टेलीविजन] अगर शो में लीप आये तो समझ जाओ की शो में अब अच्छे दिन आने वाले हैं। कुछ ऐसा ही हुआ हैं कलर्स के सीरियल मेरी आशिकी तुमसे ही में। इस शो के दर्शक कब से इशानी और रणवीर के मिलन का इन्तजार कर रहे थे,जो अब इस लीप के साथ पूरा हो जायेगा।

जी हां ढेर सारे ड्रामों के बाद आखिर रणवीर को मिल ही जाएगी उसकी इशानी। इसी के साथ दर्शक शो में अंबा का बदला-बदला अंदाज भी देखेंगें। जो कभी इशानी को फूटी आँख पसंद नहीं करती थी,वही अब इशानी को अपने रणवीर की दुल्हन बनाएगी। हम्म्म चौंक गए ना!
दरअसल इशानी ने उनके पूरे परिवार की जान जो बचायी है तो उसके लिए इतना तो बनता है ना। अब जब इस जोड़ी का पुनर्मिलन हो गया है तो, बॉस पुनर्विवाह का ट्रैक तो बनता है ना।
इसी के साथ दर्शक जल्द ही शो के आने वाले एपिसोड्स में देखेंगें इशानी-रणवीर की धमाकेदार ग्रांड-वेडिंग। ह्म्म्म्म तो क्या इस पुनर्विवाह से पूरी हो जाएगी रणवीर और इशानी की आशिकी की कहानी, या फिर कहानी में अभी बाकी है कोई ट्विस्ट ये जानने के पढ़ते रहिये hindi.filmibeat.com


Click it and Unblock the Notifications











