..................... Meri Aashiqui Tum Se Hi: One sided Love Story, Must Watch it - Hindi Filmibeat

एक तरफा प्यार की कहानी है.. 'मेरी आशिकी तुम से ही'

आज से कलर्स पर रात दस बजे एक नया धारावाहिक 'मेरी आशिकी तुम से ही' ही शुरू होने जा रहा है। एकता कपूर निर्मित इस शो में आपको एक बार फिर से प्यार और जज्बातों की काहनी देखने को मिलेगी। एकता के चिरपरीचित अंदाज वाले इस शो में आपको एक बड़ी से गुजराती फैमिली दिखायी देगी जिसकी मुखिया एक कड़े अनुशासन वाली 'बा' होगी लेकिन इसी बीच होगी, प्रेम, एहसास और कशिश की दास्तां।

कहा जा रहा है कि यह एक लड़के की एकतरफा प्यार की कथा है जो अपने मालिक की बेटी से बचपन से ही प्यार करता है। इसलिए इस शो की टैग लाइन है..उसकी हर हसरत...जिसे अपनाने की नहीं हैसियत.. है। इस शो में लीड रोल प्ले कर रहे हैं शक्ति अरोड़ा और राधिका मदान। जिनका की शो में नाम है रणबीर और इशानी। इस शो के जरिये टीवी पर पांच साल बाद वापसी करने जा रही है कुटंब फेम अभिनेत्री गौरी हितेन तेजवानी।

'कुटुंब' गर्ल गौरी की वापसी कहा टीवी पर बैलेंस जरूरी

फौरी तौर पर देखा जाये तो धारावाहिक 'मेरी आशिकी तुम से ही' की कहानी बीते जमाने की हिट फिल्म 'मिलन' से मिलती जुलती है। खैर इन कयासों में कितनी सच्चाई है और कितनी नहीं यह तो आज प्रसारित होने जा रहे धारावाहिक 'मेरी आशिकी तुम से ही' के पहले एपीसोड से ही चल जायेगा। चूंकि शो एकता कपूर का है तो जाहिर है इस प्रमोशन भी जोर-शोर से हुआ है। देखते हैं कि एकता की यह लवस्टोरी कितने लोगों को पसंद आती है?

आगे की खबर स्लाइडों में...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X