आशिकी,जूनून हर किसी के बस की बात नहीं- मेरी आशिकी तुमसे ही Episode 1

आशिकी , जुनून हर किसी के बस की बात नहीं,
फिल्मों में दिखाते हैं, किताबों में लिखते हैं, मगर महसूस बहुत कम लोग कर पाते हैं
सिर्फ यही एक ऐसा एहसास है जिसमें बाकी सारे एहसास भुला देने की ताकत है
देखना रणवीर एक दिन तुझे भी होगा, और उस दिन से तू उसी के लिए जियेगा
और मरने के लिए भी तैयार हो जाएगा। प्यार सिर्फ पाने का नाम नहीं
बल्कि उसी में खो जाने का नाम है।

ये शब्द हैं जो ईशानी के पिता रणवीर से कहते हैं। लेकिन रणवीर के लिए ये सिर्फ शब्द नहीं बल्कि ये रणवीर की जिंदगी का एक कड़वा सच है। मेरी आशिकी तुमसे ही शो की शुरुआत होती है एक दृष्य से जिसमें रणवीर को अपनी अब तक की जिदंगी के बारे में सोचते हुए दिखाया गया है। रणवीर के पिता गांव से अपने परिवार को लेकर शहर आ जाते हैं। ईशानी के पिता रणवीर के पिता को अपने घर में बतौर ड्राइवर रख लेते हैं। रणवीर के पिता अपनी जिंदगी बदले का सपना लेकर शहर आए थे और हुआ कुछ और ही। रणवीर की जिंदगी ही यहां आकर पूरी तरह से बदल गयी।

शहर आने के बाद ईशाने के घर में जब रणवीर आया तो उसकी नज़र ईशानी पर पड़ी और पहली ही नज़र में रणवीर ईशानी को अपनी जिंदगी मान बैठा। ईशानी और रणवीर साथ साथ बड़े हुए। आज ईशानी की बड़ी दी गौरी की शादी है और पूरा घर सजा हुआ है। काफी मेहमान भी आए हुए हैं. रणवीर भी सभी मेहमानों की आवभगत में लगा हुआ है लेकिन वहीं ईशानी अपनी दी के चहरे को पढ़ने की कोशिश कर रही है क्योंकि गौरी इस शादी से बिल्कुल खुश नहीं है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X