मेरे अंगने में: एक्टर्स ने शूटिंग पर ही कर दी मारपीट शुरू
[टेलीविजन] स्टार प्लस का नया सीरियल मेरे अंगने में दर्शकों को खासा पसंद आ रहा है। कहानी है एक मिडिल क्लास परिवार की और मायके पर निर्भर एक चालाक बेटी की। कहानी में है श्रीवास्तव खानदान जिसके मुखिया वरूण बडोला माता भक्त है और परिवार को भी वैसे ही बनाए रखना चाहते हैं।
हाल ही में शूटिंग के दौरान हुई एक मज़ेदार घटना। शिवम और रिया की प्रेम कहानी को आगे बढ़ाएगी रिया के पर्स की छिनैती। शिवम गुंडों के पीछे भागेगा लेकिन गुंडों से घिर जाएगा। इस सीन में रिया को मारना एक नारियल चोरों के सर पर। पर निशाना चूका और लग गई शिवम के सर पर।
[नच बलिए 7 से बाहर हुई सबकी फेवरिट जोड़ी]
इस कारण शूटिंग रोकनी पड़ी और शिवम का किरदार निभा रहे करम राजपाल दर्द में थे और एकता कौल यानि रिया माथुर पर गुस्सा भी हुए। लेकिन थोड़ी ही देर बाद उनका गुस्सा शांत हो गया और सब इस सीन पर काफी हंसे।
[ये रिश्ता क्या कहलाता है: शादियों का मौसम है...टीआरपी का नहीं!]
देखते हैं कि आगे चलकर शो दर्शकों का दिल और टीआरपी चार्ट की लड़ाई जीत पाता है या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications
