करिश्मा कपूर की सुपरमॅाम बन कर वापसी, ऑल्ट बॉलाजी और ज़ी5 की 'मेंटलहूड' का ट्रेलर रिलीज
ऑल्टबालाजी और ज़ी5 ने साल की सबसे बहुप्रतीक्षित वेब-सीरीज़ "मेंटलहुड" का ट्रेलर लॉन्च कर दिया है।उतार-चढ़ाव से भरपूर, माता-पिता होना निश्चित रूप से एक निस्वार्थ पेशा है। ट्रेलर में एक मां की राइड दिखाई गई है। कैसे वे अपने बच्चों की परवरिश करने के लिए अनुचित अपेक्षाओं से अपना रास्ता बनाती हैं। कुलमिलाकर सुपरमॉम के जीवन की एक झलक देती है ये सीरीज।
करिश्मा कपूर इस वेब-श्रृंखला में मीरा शर्मा की भूमिका निभा रहीं है । उनके पति अनमोल (संजय सूरी द्वारा अभिनीत) है जो अपने तीनों बच्चों के लिए आदर्श टीम बनाने की पूरी कोशिश करते है। डीनो को 'स्टे-एट-होम डैड' आकाश फर्नांडिस के रूप में, संध्या को 'मोम्जिला' अनुजा जोशी, शिल्पा को 'वर्कहॉलिक मॉम' नम्रता डालमिया, श्रुति को 'बोहो मॉम' दीक्षा शाह और तिलोत्तमा को 'पुशओवर मॉम' प्रीति खोसला के रूप में पेश किया गया है।

करिश्मा कपूर ने अपने वेब डेब्यू पर कहा कि "मैं मीरा की भूमिका निभा रही हूं, जो एक छोटे शहर से है और फिर मुंबई में शिफ्ट हो जाती है जहाँ इस क्रेजी शहर में उसकी जिंदगी पूरी तरह से बदल जाती है। यह एक पूर्ण पारिवारिक शो है। असल जिंदगी में दो बच्चों की मां होने के नाते, मुझे मीरा को बेहतर तरीके से समझने में निश्चित रूप से मदद मिली है
कंटेंट क्वीन एकता कपूर कहती है,"मेंटलहूड की स्क्रिप्ट लगभग साढ़े तीन साल पहले लिखी गई थी। इसे उसी समय के आसपास फाइनल किया जा रहा था जब मैं एक बच्चे की योजना बना रहा थी। मुझे लगता है कि मैंने दो बच्चों को जन्म दिया है, एक का जन्म पिछले साल (मेरे बेटे) हुआ और एक का जन्म आज (शो मेंटलहूड) हुआ है। मुझे "मेंटलहूड" बनाने पर बेहद गर्व है।
"सीरीज़ में सिंगल पिता आकाश फर्नांडिस की भूमिका निभाने वाले बॉलीवुड अभिनेता डिनो मोरिया ने साझा किया, आकाश फर्नांडीस दो बच्चों का सिंगल पिता है जो हर दिन एक मां और एक पिता दोनों की भूमिका निभाते हुए आनंद लेने की कोशिश करता है। यही वजह है कि एक सिंगल पिता होने के नाते वह अपने इलाके में बेहद लोकप्रिय है। मुझे यकीन है कि दर्शक मेरी भूमिका को पसंद करेंगे,
बता दें कि इस सीरीज का निर्देशन करिश्मा कोहली द्वारा किया गया है, जो फिल्मफार्म प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है और रितु भाटिया व सुयश खाब्या द्वारा लिखित है। ऑल्ट बॉलाजी और ज़ी5 पर 11 मार्च को रिलीज की जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications












