मेंटलहुड ट्रेलर - करिश्मा कपूर और डीनो मोरिया दोनों हैं शानदार मम्मी
करिश्मा कपूर अपना वेब डेब्यू करने जा रही हैं मेंटलहुड नाम की एक सीरीज़ के साथ और इस सीरीज़ का ट्रेलर बाहर आ चुका है। और ये ट्रेलर देश की हर मम्मी को पसंद आएगा क्योंकि ट्रेलर है ही इतना शानदार। कैसे एक मां की ज़िंदगी बच्चे संभालने और बड़ा करने में निकल जाती है।
ट्रेलर में करिश्मा कपूर, संध्या मृदुल, श्रुति सेठ, शिल्पा शुक्ला और तिलोत्तमा शोमे बनी हैं काम करती हुई मम्मियां। साथ ही हैं एक और मम्मी - डीनो मोरिया जो घर रहकर अपने बच्चे संभालते हैं।

इन सबके बच्चे एक ही स्कूल में पढ़ते हैं और कैसे ये सारे लोग आपस में मिल कर एक साथ अपने बच्चे समझदारी से बड़ा करते हैं यही पूरी सीरीज़ है।
सीरीज़ 11 मार्च को रिलीज़ हो रही है लेकिन सीरीज़ का 3 मिनट का ट्रेलर बाहर आ चुका है और लोगों को पसंद भी आ रहा है। आप भी देखिए ये शानदार ट्रेलर -


Click it and Unblock the Notifications











