बिग बॉस में एक ही बेडरूम में सो रहे पुरुष-महिलाएं

By Ajay Mohan

लोनावला। बिग बॉस जैसे-जैसे अंतिम चरण पर जा रहा है, उसमें रोमांच बढ़ने की जगह कम होता जा रहा है। बिग बॉस ने टीआरपी बढ़ाने के लिये महिलाओं के बेडरूम को तोड़ दिया और सभी को एक बेडरूम में शिफ्ट कर दिया। जिस समय ऐसा हुआ तो कईयों ने विरोध भी जताया, लेकिन उनकी आवाज़ खुसर-फुसर में ही रह गई। उधर बिग बॉस ने एक और बोरियत भरा टास्‍क रखा जिसमें सना के साथ किसी को डेटिंग पर जाना था।

biggboss6

चलिये पहले टास्‍क की बात करते हैं। टास्‍क में राजीव और विशाल में से किसी एक को सना को डेटिंग के लिये इंप्रेस करना था। इस दौरान राजीव ने कविता सुनायी तो विशाल ने गीत। विशाल से सना पट गई और दोनों डेट पर गये। हालांकि यह डेट क्‍या एक टेबल पर दो लोगों को खाना खाते दिखा दिया गया, बस डेट हो गई। खैर इस घर में और कुछ हो भी नहीं सकता था।

अब अगर सोने वाली बात करें तो कई महिलाएं आज कल काफी असहज महसूस कर रही हैं, क्‍योंकि उन्‍हें उसी बेडरूम में सोना होता है, जिसमें पुरुष सोते हैं। हालांकि अभी तक किसी ने भी कड़ा विरोध नहीं जताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X