महक चहल करेंगी होस्ट और संजू बाबा होंगे गेस्ट- जूम लांच

जैसा कि पहले ही बताया जा चुका है कि जूम चैनल पर इस बार एक नये और मनोरंजक रियेलिटी शो का लांच किया जा रहा है और राज-शिल्पा ने काफी मेहनत से इसके पहले शो की रुपरेखा तैयार की है। इस शो एसएफएल में कुल सोलह प्रतिभागी होगे जिनमें से आठ लड़कियां और आठ लड़के होंगे। इन प्रतिभागियों को टीम में बांटा जाएगा और हर हफ्ते इनके बीच कुश्ती का एक टास्क होगा। इस टास्क में हारने वाला शो से बाहर हो जाएगा।
इस शो की शूटिंग फिल्हाल शुरु हो चुकी है और अगले महीने से यह शो फ्लोर पर भी आ जाएगा। ज्ञात हो कि इस एसएफएल शो अमेरिका के बहुत जाने माने शो कंटेंडर का ही रुपांतरण है। इसमें भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी 18-20 साल के हैं सभी पूरे शो के दौरान एक साथ रहेंगे।
बिग बॉस के बाद एक बार फिर से महक चहल और संजू बाबा एक साथ किसी शो में नज़र आएंगे। खबर है कि 5 अगस्त से ये शो जूम चैनल पर प्रसारित होगा। ये टीवी चैनल पर आने वाला पहला ऐसा शो होगा जिसमें भारत के कोने कोने से लाए गए कुश्तीबाज एक साथ एक ही छत के नीचे रहेंगे और हर हफ्ते एक दूसरे के साथ प्रतियोगिता करते हुए शो को जीतने की कोशिश करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











